इंडियन आर्मी में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, काम के साथ मिलेगा स्टाइपेंड, जानें कैसे करें अप्लाई

अगर आप इंडियन आर्मी के साथ काम करने का सपना देखते हैं तो एक सुनहरा मौका सामने आया है। एक इंटर्नशिप शुरू की जाने वाली है जिसके लिए फिलहाल रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं।
Indian Army Internship 2025

देश के कई युवाओं का सपना इंडियन आर्मी के साथ काम करने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक है तो एक बेहतरीन मौका सामने आया है। इंडियन आर्मी की तरफ से इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया जाने वाला है जिसके रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। जो लोग सेना में काम करना चाहते हैं उनके लिए शानदार मौका है। सबसे खास बात यह है कि इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में शामिल होने के पैसे भी मिलेंगे।

इंडियन आर्मी को देश की आन, बान और शान के रूप में देखा जाता है। हर साल कुछ अच्छा प्रोजेक्ट्स पर आर्मी योग्य युवाओं को काम करने का मौका देती है। इसके लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम चलाया जाता है। इस साल भी सेना के लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए प्रोग्राम चलाए जाने वाला जिसके रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 21 दिसंबर 2025 है।

मिशनों में शामिल हो सकेंगे युवा

इस इंटर्नशिप में जिन युवाओं का सिलेक्शन होगा उन्हें इंडियन आर्मी के हाईटेक मिशनों में शामिल किया जाएगा। सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन, मिलिट्री ग्रेड सिक्योर एप्लीकेशन, कटिंग एड्ज, एआई मॉडल के डेवलपमेंट पर काम करने का मौका भी दिया जाएगा। सबसे खास बात यह है की सेना के बड़े अफसर और विशेषज्ञों के साथ मिलकर यह सारे काम करने का मौका मिलने वाला है। इंटर्नशिप के दौरान फ्रेमवर्क, फ्रेंटेड, बैकऐंड, एमएल, एआई, क्लाउड नेटवर्क, जीआईएस, एपीआईएस जैसी हाई टेक्नोलॉजी को सीखने का मौका भी मिलेगा।

क्या चाहिए योग्यता

जो युवा इंटर्नशिप में शामिल होना चाहते हैं उनके पास बीई, b.tech की डिग्री डाटा साइंस, कंप्यूटर साइंस, आईटी या ईसीई में होनी चाहिए। जो उम्मीदवार लास्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं वह भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा m.tech, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और बिग डाटा या इससे संबंधित फील्ड में पीएचडी करने वाले रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम की जानकारी इंडियन आर्मी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर दी गई है। इसमें सभी जानकारी के साथ एक क्यूआर कोड शेयर किया गया है। इसे स्कैन कर आसानी से इंटर्नशिप के लिए अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए 21 दिसंबर रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट रखी गई है।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

इंटर्नशिप प्रोग्राम 75 दिन तक चलने वाला है। 12 जनवरी 2026 से शुरू होकर यह 27 मार्च 2026 को खत्म होगा। 75 दिनों तक उम्मीदवारों को हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से स्टाइपेंड मिलेगा। इस हिसाब से 75 दोनों का 75000 मिलने वाला है। यह सुनहरा मौका है जो सेना के साथ काम करने का मौका देने के साथ पैसा कमाने के लिए भी सही है। यह इंटर्नशिप नई दिल्ली और बेंगलुरु में सेना के टेक्नोलॉजी डिवीजन और डिजिटल प्रोजेक्ट के प्रमुख केंद्र में आयोजित की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews