Indian Army Recruitment 2022: 191 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय सेना (Indian Army Recruitment 2022) में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए ये खबर बहुत काम की है। भारतीय सेना ने 191 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 06 अप्रैल, 2022 है।

भारतीय सेना (Indian Army Recruitment 2022) ने अविवाहित पुरुष और महिला ग्रेजुएट इंजीनियर्स से आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं।  नोटिफिकेशन के मुताबिक 191 पद शार्ट सर्विस कमीशन के तहत भरे जायेंगे।  इन पदों पर पुरुष और महिला आवेदकों के साथ भारतीय सशस्त्र बल रक्षा कर्मियों की विधवा भी आवेदन कर सकती हैं।

ये है पदों का विवरण 

1 – एसएससी टेक पुरुष (59वां कोर्स)  – 175 पद
2 – एसएससी टेक महिला (30वां कोर्स) – 14 पद
3 – भारतीय सशस्त्र बलरक्षा कर्मियों की विधवा – 2 पद

ये होनी चाहिए योग्यता 

आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय अथवा संस्थान से सम्बंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। ऐसे आवेदक जो अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें 01 अक्टूबर 2022 तक अपनी डिग्री सब्मिट करनी होगी।

आयुसीमा और चयन प्रक्रिया 

आवेदक की आयु 01 अक्टूबर 2022 को 20 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। यानि आवेदक का जन्म 2 अक्टूबर 1995 से पहले और 1 अक्टूबर 2002 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी।  इसमें सबसे पहले आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग होगी फिर एसएसबी इंटरव्यू होगा और उसमें सिलेक्शन के बाद मेडिकल टेस्ट होगा।

OTA चेन्नई में होगी ट्रेनिंग 

भारतीय सेना के नोटिफिकेशन के मुताबिक, भारतीय सेना एसएससी कोर्स 2022 अक्टूबर में शुरू होगा और इसकी ट्रेनिंग अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) चेन्नई में होगी। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 06 अप्रैल 2022 है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews