रेलवे में निकली है 9000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, मौका जाने से पहले करें अप्लाई, देखें डिटेल्स

रेलवे भर्ती बोर्ड में भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और एससी/एसटी समेत अन्य उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
Railway Recruitment 2026

Indian Railway Recruitment : रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रेलवे ने सहायक लोको पायलट (ALP) के 9970 पदों पर भी भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर 11 मई 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 13 मई 2025 है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साइक्लॉजिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। आरआरबी एएलपी आवेदन शुल्क 2025 श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है।

RRB ALP Recruitment

कुल पद: 9970

पदों का विवरण

  • सेंट्रल रेलवे 376
  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे 1461
  • ईस्टर्न रेलवे 768
  • नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 508
  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे 100
  • नॉर्थइस्ट फ्रंटियर रेलवे 125
  • नॉर्थर्न रेलवे 521
  • नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 679
  • साउथ सेंट्रल रेलवे 989
  • साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे 796
  • साउथर्न रेलवे 510
  • वेस्ट सेंट्रल रेलवे 759
  • वेस्टर्न रेलवे 885
  • मेट्रो रेलवे कोलकाता 225

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।रिजर्व कैटेगरी को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी

योग्यता : 10वीं पास के साथ संबंधित विषय में आईटीआई डिप्लोमा अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क : सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 250 रुपये जमा करना होगा। भुगतान करने के लिए उम्मीदवार डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

चयन प्रकिया :रिटन एग्जाम, साइकोलॉजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सैलरी: लेवल 2 के अनुसार 19900 रुपए प्रतिमाह

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • 10वीं-12वीं की मार्कशीट
  • आईटीआई, डिप्लोमा या डिग्री
  • उम्मीदवार का फोटो और सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवार का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews