रेलवे ने 1600 से ज्यादा पदों पर निकाली है भर्तियां, लास्ट डेट नजदीक, मौका जानें से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

Indian railways

North Central Railway Recruitment 2023 : इंडियन रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से उत्तर मध्य रेलवे में 1600 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आवेदन की आखिरी तारीख 14 दिसंबर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट rrcpryj.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

North Central Railway Recruitment 2023

कुल पद– 1664 पद

पदों का विवरण

  • मैकेनिकल डिपार्टमेंट में कुल 364 पद ।149 पद जनरल कैटेगरी के लिए।
  • इलेक्ट्रिकल विभाग में कुल 339 पद । 138 पद अनारक्षित के लिए ।
  • झांसी डिवीजन में 528 पद। 231 पद सामान्य वर्ग के लिए।
  • आगरा डिवीजन में 296 पद। 139 पद सामान्य वर्ग के लिए।
  • अप्रेंटिस के इलेक्ट्रीशियन, फिटर, पेंटर, स्टेनोग्राफर, मैकेनिक, कारपेंटर अन्य पद।

आयु सीमा : उत्तर मध्य रेलवे की तरफ से शुरू अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट देने का प्रावधान भी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उत्तर मध्य रेलवे की तरफ से जारी नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

योग्यता : उत्तर मध्य रेलवे में अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी बी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10 वीं की या इसके समकक्ष परीक्षा की डिग्री के साथ आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया : उत्तर मध्य रेलवे में अपरेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों का चयन 10 वीं की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए लिखित परीक्षा नहीं आयोजित कराई जाएगी।

आवेदन शुल्क : उत्तर मध्य रेलवे की तरफ से शुरू अपरेंटिस के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, पिछड़ा श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान करने में छूट प्रदान की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews