Railway Recruitment 2024 : उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका, 4600 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 30000 पार, आवेदन की लास्ट डेट 14 मई

एसआई पद के लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।कॉन्स्टेबल पद के लिए 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास अप्लाई कर सकते हैं। एसआई पद की एज लिमिट 20 से 28 साल और कॉन्स्टेबल पद की 18 से 28 साल है।
Railway Recruitment 2024

Indian Railway RPF Recruitment 2024: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने 4000 से अधिक कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथि 14 मई 2024 है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभी एग्जाम की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है,उसकी घोषणा बाद में की जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के लिए भी तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

INDIAN RAILWAY Recruitment 2024

कुल पद – 4660

पदों का विवरण

  • कांस्टेबल के पद 4208
  • सब इंस्पेक्टर के पद 452

आयु सीमा- आरपीएफ की कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्र 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि सब इंस्पेक्टर पद के लिए उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में इतनी छूट मिलेगी।

योग्यता- सब-इंस्पेक्टर के लिए कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया होना चाहिए। कॉन्स्टेबल पदों के लिए दसवीं या इसके समकक्ष परीक्ष पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क – एससी/एसटी, एक्स सर्विसमैन, महिलाओं, अल्पसंख्यकों और आर्थिक रूप से पिछड़े उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है,अन्य उम्मीदवारों के लिए अप्लीकेशन फीस 500 रुपये है।

चयन प्रक्रिया – आरपीएफ में कांस्टेबल और SI की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा।

वेतनमान-आरपीएफ सब इंस्पेक्टर की बेसिक सैलरी 35,400 रुपये प्रति माह है और आरपीएफ कांस्टेबल की सैलरी 21,700 रुपये है।

फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट

  • कांस्टेबल भर्ती के लिए पुरुषों को 5 मिनट 45 सेकेंड में 1600 मीटर दौड़, 14 फीट लंबी कूद और 4 फीट ऊंची कूद कूदनी होगी।
  • महिला अभ्यर्थियों को 3 मिनट 40 सेकेंड में 800 मीटर दौड़, 9 फीट लंबी कूद और 3 फीट की ऊंची कूद कूदनी होगी।
    आरपीएफ की सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए पुरुषों को 6 मिनट 30 सेकेंड में 1600 मीटर दौड़,12 फीट लंबी और 3 फीट 9 इंच ऊंची कूद कूदनी होगी।
  • महिला अभ्यर्थियों को 4 मिनट में 800 मीटर दौड़ना होगा । 9 फीट लंबी और 3 फीट की ऊंची कूद कूदनी होगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews