Railway Recruitment 2024 : रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 5696 पदों पर निकली है भर्तियां, 19 फरवरी से पहले करें आवेदन, सैलरी 60 हजार

Railway Recruitment 2024

Railway Recruitment 2024: भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आरआरबी ने देश भर में सहायक लोको पायलट (एएलपी) के खाली पदों को भरने के लिए 5696 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है, लास्ट डेट 19 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर आवेदन कर सकते है। वहीं एप्लीकेशन में सुधार 20 से 29 फरवरी 2024 तक कर सकेंगे।

RRB ALP Recruitment 2024

कुल पद –5696 पद

आयु सीमा- आवेदन करने वालों की आयु 1 जुलाई 2024 तक 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों का जन्म 02.07.1991 और 01.07.2006 के बीच होना चाहिए।

योग्यता-किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास। सम्बन्धित ट्रेड में आईटीआई या इंजीनियरिंग डिप्लोमा पास।मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं या एसएसएलसी के साथ एनसीवीटी/एससीवीटी से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो और टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल विंडर, मैकेनिक (डीजल), हीट इंजीनियर, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक ट्रेडों में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त हो।

आवेदन शुल्क- आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी जाएगी। अनारक्षित उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा.

परीक्षा शुल्क-आरआरबी ने इस भर्ती (RRB ALP Notification 2024) के लिए एप्लिकेशन फीस 500 रुपए तय की है। हालांकि, एससी, एसटी,ईडब्ल्यूएस, एक्स-सर्विसमेन, ट्रांसजेंडर और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपए है।

वेतनमान– लेवल -2 के अनुसार 19900 से 63200 रुपए प्रतिमाह।

चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी 1)
  • कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी)
  • मेडिकल टेस्ट (एमई)

जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • आईटीआई, डिप्लोमा या डिग्री
  • उम्मीदवार का फोटो और सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवार का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews