
Indian Railway Recruitment 2025 : भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रेलवे भर्ती सेल ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे और नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे में 2200 से ज्यादा अप्रेंटिस पदों पर भी भर्ती निकाली है। इसमें ECR पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी को बंद हो चुकी है, लेकिन NER वैकेंसी के लिए उम्मीदवार 23 फरवरी तक आवेदन कर सकते है।
इन पदों के लिए चयन सभी उम्मीदवारों के संबंध में तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। मेरिट सूची उम्मीदवारों द्वारा मैट्रिकुलेशन में न्यूनतम 50% (कुल अंक) और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसमें दोनों को समान महत्व दिया जाएगा।
RRC Recruitment 2025
कुल पद: 2258
पदों का विवरण
-
एनईअए के लिए 1104 (23 फरवरी तक)
मैकेनिकल वर्कशॉप/ गोरखपुर – 411
सिग्नल वर्कशॉप/गोरखपुर कैंट – 63
ब्रिज वर्कशॉप /गोरखपुर कैंट – 35
मैकेनिकल वर्कशॉप/ इज्जतनगर – 151
डीजल शेड / इज्जतनगर – 60
कैरिज और वैगन /इल्ज़तनगर – 64
कैरिज एंड वैगन / लखनऊ जंक्शन – 155
डीजल शेड / गोंडा – 90
कैरिज और वैगन /वाराणसी – 75
-
ईसीआर के लिए 1154 (14 फरवरी तक)
दानापुर – 675
धनबाद – 156
पं. दीनदयाल उपाध्याय – 64
सोनपुर – 47
समस्तीपुर – 46
प्लांट डिपो (डीडीयू) – 29
कैरिज रिपेयर वर्कशॉप (हरनौत) – 110
यांत्रिक कार्यशाला (समस्तीपुर) – 27
आयु सीमा: 15 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
योग्यता: अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ दसवीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ उनके संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क: आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को फीस भुगतान से छूट प्रदान की गई है।
चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट सूची उम्मीदवारों द्वारा मैट्रिकुलेशन में न्यूनतम 50% (कुल अंक) और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसमें दोनों को समान महत्व दिया जाएगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

