
RRB Paramedical Recruitment 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल कैटेगरी के तहत 434 पदों पर भर्तियां निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, डाईलायसिस टेक्नीशियन, स्वास्थ्य एंव मलेरिया निरीक्षक, फार्मासिस्ट समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब 18 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की लास्ट डेट 8 सितंबर थी।ध्यान रहे आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के लिए आधार नंबर और ओटीपी की आवश्यकता होगी।आवेदन शुल्क का भुगतान 20 सितंबर तक किया जा सकता है।
RRB Recruitment 2025
कुल पद: 434
पदों का विवरण
- नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के लिए 272
- फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) के लिए 105 पद
- हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर के लिए 33 पद
- डायलिसिस टेक्नीशियन के 4 पद
- रेडियोग्राफर (एक्स-रे टेक्नीशियन) के 4 पद
- ईसीजी टेक्नीशियन के 4 पद
आयु सीमा: आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
योग्यता: नर्सिंग सुपरिटेंडेंट पोस्ट के लिए GNM सर्टिफिकेट या Bsc नर्सिंग किया हो और नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन की डिग्री भी होनी चाहिए। डायलासिस टेक्नीशियन के लिए Bsc डिग्री और रिलेटेड सब्जेक्ट में डिप्लोमा किया हो। 10+2 साइंस विषय से फार्मेसी में डिप्लोमा/डिग्री के साथ फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन है, तो आप रेलवे में फार्मासिस्ट बन सकते हैं।
आवेदन शुल्क: एसससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) से संबंधित अभ्यर्थियों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य सभी अभ्यर्थियों को 500 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी।
सैलरी: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग तय की गई है
- नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के लिए 44,900 रुपये तक
- फार्मासिस्ट के लिए 29,200 रुपये
- हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर के लिए 35,400 रुपये
- अन्य के लिए वेतन 25,500 रुपये से 35,400 रुपये के बीच रहेगा।
चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)।योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा और अंत में मेडिकल टेस्ट होगा।सीबीटी परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा।उम्मीदवारों को तैयारी करते समय निगेटिव मार्किंग का ध्यान रखना जरूरी है।
आवेदन की लास्ट डेट: 18 सितंबर
Railway Recruitment: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
- यहां से अपने क्षेत्र का RRB (जैसे RRB मुंबई, RRB इलाहाबाद आदि) चुनें।
- “CEN No…” सेक्शन के अंतर्गत पैरामेडिकल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन ढूंढें।
- “Apply Online” या “New Registration” पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर नया रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मिले लॉगिन डिटेल्स से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- मांगे गए दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- सभी जानकारी ध्यान से जांचकर “Final Submit” पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

