रेलवे में 9000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, एज लिमिट 33 वर्ष, अच्छी सैलरी, जानें सैलरी-योग्यता और डिटेल्स

रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Recruitment 2026

Indian Railway Recruitment 2025: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रेलवे ने अलग अलग 9,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट के 2570 पदों, जूनियर इंजीनियर के 2569 पदों और उत्तर रेलवे ने 4116 के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आईए जानते है आयु सीमा, पात्रता, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया के बारें में……….

RRB JE Recruitment 2025

कुल पद : 2569

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल तय की गई है. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार बनाकर की जाएगी।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

योग्यता: सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्यूनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होल्डर होना चाहिए.JE(IT), केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट के लिए स्पेशल शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

सैलरी: लेवल-6 के अनुसार जूनियर इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवार को 35,400 रुपये की हर महीने सैलरी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया: स्टेज-1 परीक्षा (CBT-1), स्टेज-2 परीक्षा (CBT-2), दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षा (Medical Test)।

आवेदन शुल्क: सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये, एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 250 रखा गया है।

आवेदन की लास्ट डेट: 30 नवंबर 2025

RRB JE Railway Recruitment 2025

कुल पद: 2570

पद का नाम: जूनियर इंजीनियर, डिपो मेटेरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट

पदों का विवरण

  • जूनियर इंजीनियर के लिए 2312
  • केमिकल सुपरवाइजर और मेटालर्जिकल असिस्टेंट के लिए 63
  • डिपॉट मटेरियल सुपरिंटेंडेंट के लिए 195 पद

आयु सीमा: 18-33 वर्ष। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरश्रित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी।

योग्यता: डिप्लोमा या बी.ई/बीटेक संबंधित विषय में या कंप्यूटर साइंस, आईटी में डिप्लोमा/डिग्री या संबंधित विषय में ग्रेजुएश की डिग्री केमिस्ट्री और फिजिक्स के साथ पूरी करने वाले अभ्यर्थी अप्लाई कर सकेंगे। ये संभावित योग्यता बताई गई है।

सैलरी: लेवल-05 के अनुसार 35400 रुपये प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा। चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।

आवेदन की लास्ट डेट: 30 नवंबर

RRB NR Recruitment 2025

कुल पद : 4114

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष तय की गई है आयु की गणना 24 दिसंबर 2025 की तारीख से की जाएगी सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी दिव्यांग उम्मीदवारों को अतिरिक्त आयु छूट का लाभ मिलेगा।

योग्यता: 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 50% अंक होना जरूरी है। संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। यह भर्ती स्किल-बेस्ड है, इसलिए ITI की ट्रेड और प्रैक्टिकल नॉलेज का होना जरूरी माना गया है बिना ITI वाले आवेदन नहीं कर पाएंगे।

सैलरी: अप्रेंटिस को ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड दिया जाएगा जो Apprentice Act 1961 के नियमों के अनुसार तय किया जाता है।

चयन प्रक्रिया: 10वीं और ITI में मिले अंकों के औसत के आधार पर बने मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। दो उम्मीदवारों के अंक एक समान होते हैं, तो बड़े उम्र वाले को प्राथमिकता मिलेगी। सभी चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है ।SC, ST, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क बिल्कुल फ्री है ।

आवेदन की लास्ट डेट: 24 दिसंबर 2025

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews