IOCL ने निकाली बंपर भर्ती, 2756 पद खाली, 18 दिसंबर तक भरें फॉर्म

आईओसीएल ने 2700 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। महत्वपूर्ण तारीख भी घोषित हो चुकी है। जॉन-वाइज नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं? 
IOCL Recruitment 2025

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (IOCL Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 18 दिसंबर तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://www.iocrefrecruit.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी आईओसीएल ने जारी किया दिया है। जिसे पढ़ने के बाद ही अप्लाई करने की सलाह दी जाती है। इसमें पात्रता से लेकर सेलेक्शन प्रोसेस की जानकारी होनी चाहिए।

रिक्त पदों की संख्या 2756 है। वैकेंसी को अलग-अलग जॉन के रिफाइनरी के हिसाब से बांटा गया है। गुजरात रिफाइनरी में 583, बरौनी में 313, गुवाहाटी में 82, हल्दिया में 216, मथुरा में 189, डिगबोई में 112, बोंगाईगाँव में 142 और पारादीप में 413 वैकेंसी है। वहीं पनिपात रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में 707 पद खाली हैं। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को NAPS या NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

ऐसे होगा सेलेक्शन

उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट और सीट की संख्या के आधार पर ट्रेड वाइज कैंडिडेट्स को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए पात्र उम्मीदवारों की लिस्ट  27 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी। 2 से 7 जनवरी तक दस्तावेज सत्यापन का आयोजन किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित होगा। इसलिए अपडेट के लिए नियमित तौर पर www.iocrefrecruit.in  विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने के लेकर 24 महीने होगी, यह भी पोस्ट पर अप्रेंटिस के ट्रेड या क्षेत्र पर निर्भर करेगा।

कौन भर सकता है फॉर्म? 

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है। ट्रेड अप्रेंटिस (अटेंडेंट ऑपरेटर, सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट इत्यादि ) पद पर बीएससी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद के संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर  इत्यादि) पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास  होने के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में दो वर्षीय आईटीआई की योग्यता होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। 390 नवंबर 2025 तक न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

यहाँ देखें नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews