इसरो में निकली है विभिन्न पदों पर भर्ती, 1.42 लाख तक सैलरी, 26 अगस्त से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

इसरो ने यह भर्ती तिरुवनंतपुरम के समीप वलियमला और बेंगलुरु में स्थित LPSC यूनिटों के लिए निकली है।उम्मीदवारों का चयन लिखित और कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
isro recruitment 2025

इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (इसरो ) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इसरो ने तिरुवनंतपुरम के समीप वलियमला और बेंगलुरु में स्थित एलपीएससी यूनिट के लिए विभिन्न 23 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 12 अगस्त से जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lpsc.gov.in पर जाकर 26 अगस्त तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 27 अगस्त तय की गई है। आईए जानते है आयु सीमा, पात्रता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और वेतन के बारें में जानकारी………….

ISRO LPSC recruitment 2025 

कुल पद: 23

पदों का विवरण

  • टेक्निकल असिस्टेंट 12
  • सब ऑफिसर 1
  • टेक्नीशियन बी 6
  • हैवी व्हीकल ड्राइवर ए 2
  • लाइट व्हीकल ड्राइवर ए 2

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित किया गया है।आरक्षित वर्ग से आवेदन करने वाले कैंडिडेट को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों के आयु की गणना 26 अगस्त के आधार पर की जाएगी।

योग्यता : टेक्निकल असिस्टेंट के लिए प्रथम श्रेणी के साथ इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।अन्य पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा, आईटीआई की डिग्री और काम करने का अनुभव होना चाहिए।

सैलरी: टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए लेवल-7 के अनुसार 44,900 से 1,42,400 रुपये, सब ऑफिसर के लिए 35,400 से 1,12,400 रुपये, टेक्नीशियन बी के लिए 21,700 से 69,100 रुपये, हैवी व्हीकल ड्राइवर और लाइट व्हीकल ड्राइवर के लिए 19,900 से 63,200 रुपये प्रतिमाह ।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा

आवेदन शुल्क: 750 रुपये ।ऑनलाइन मोड में भुगतान करना होगा। इसके बाद ही कैंडिडेट का फॉर्म एक्सेप्ट किया जाएगा।आरक्षित वर्ग और महिलाओं को नियमानुसार आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन :

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाएं।
  • इसरो के एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अप्लाई नाउ पर क्लिक करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

https://www.lpsc.gov.in/docs/01-2025%20Detailed.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews