JEE Main 2025: जेईई मेंस सेशन-2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, छात्र रखें इन 4 बातों का ख्याल, अहम नोटिस जारी

जेईई मेंस सेशन-2 के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। एनटीए ने आवेदन प्रक्रिया को लेकर गाइडलाइंस जारी की है। आइए जानें फॉर्म भरते समय उम्मीदवार क्या करें और क्या नहीं?
jee main

जेईई मेंस सेशन-2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अहम नोटिस जारी किया है। जिन भी उम्मीदवारों ने सेशन-1 (JEE Main Session 2) के लिए आवेदन किया था और जो सेशन-2 में शामिल होना चाहते हैं। उन्हें सत्र-1 में दिए गए अपने पिछले आवेदन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा।

आधिकारिक अधिसूचना जेईई मेंस 2025 सत्र-2 के लिए लागू परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। पेपर, परीक्षा का माध्यम और परीक्षा के लिए शहर के ऑप्शन को चुन सकते हैं। केवल वर्तमान सत्र के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने सेशन-1 के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे नए सिरे से फॉर्म भर सकते हैं।

नए उम्मीदवार इन बातों का ख्याल रखें 

  • अभ्यर्थी जेईई (मेन) सेशन-2 के लिए केवल ऑनलाइन मोड में ऑफ़िशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अन्य मोड से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • एक कैंडीडेट सिर्फ एक ही आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में उम्मीदवारों को एक से अधिक एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अनुमति नहीं होगी। एक अधिक फॉर्म भरने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
  • एनटीए ने अभ्यर्थियों को सूचना बुलेटिन और वेबसाइट पर दिए निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है। निर्देशों का पालन न करने वाले अभ्यर्थियों को तुरंत अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
  • अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि ऑनलाइन आवेदन पत्र में दिया गया ईमेल एड्रेस और मोबाइल मनबर केवल उनका अपना है या माता-पिता/अभिभावकों का है। एनटी सूचना/संचार केवल पंजीकृत ईमेल एड्रेस पर ईमेल या पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजेगा।

अप्रैल में होगी जेईई मेंस सेशन-2 परीक्षा

जेईई मेंस सेशन-2 परीक्षा का आयोजन 1 से 8 अप्रैल 2025 तक देशभर के विभिन्न शहरों में हैं। इसमें दो पेपर शामिल होंगे। सेशन-1 की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी होगी। रजिस्ट्रेशन से जुड़े स्पष्टीकरण और समस्याओं के लिए उम्मीदवार 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews