Jharkhand NMMS Admit Card 2024 : जारी किया झारखंड एनएमएमएस ने मेरिट स्कॉलरशिप टेस्ट का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

admit card

Jharkhand NMMS Admit Card 2023-24 : स्कॉलरशिप परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। झारखंड एनएमएमएस ने स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र घोषित कर दिए है। जिन उम्मीवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट jac.jharhand.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि झारखंड एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा दो भाग (मानसिक व शैक्षिक) में आयोजित किया जाएगी। इस परीक्षा में 90 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल हैं इन विषयों (विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और गणित) पर सवाल पूछे जाएंगे।

गौरतलब है कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लिहाजा सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें। साथ ही परीक्षार्थी अपने साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharhand.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध झारखंड एनएमएमएस 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक और डाउनलोड करें।
  • आगे के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने पास कर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews