सरकारी नौकरी 2022: 1141 पदों पर निकली बंपर भर्ती, अच्छी मिलेगी सैलरी, जानें आयु-पात्रता

Maharashtra Water Resources Department Recruitment

रांची, डेस्क रिपोर्ट। झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मेडिकल के क्षेत्र पाने का शानदार मौका है। झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसायटी (Jharkhand Rural Health Mission Society, JRHMS Recruitment) ने आयुष मेडिकल ऑफिसर, पंचकर्म आयुष एमओ, पंचकर्म आयुष तकनीशियन, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक लेखा प्रबंधक, डेंटल सर्जन, डेंटल हाइजीनिस्ट के 1141 पदों पर भर्ती निकाली है।इसके आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 14 मार्च लास्ट डेट है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र का मौसम फिर बदला, नया सिस्टम एक्टिव, आज इन जिलों में बारिश के आसार

योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे JRHMS की ऑफिशियल वेबसाइट jrhms.jharkhand.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि विभिन्न पदों पर आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को अच्छे से चेक कर लें और मांगी गई डिटेल को ध्यान में रखते हुए हैं आवेदन फॉर्म भरे।

JRHMS Recruitment 2022

कुल पद-1141

पद का विवरण

  • आयुष मेडिकल ऑफिसर 323
  • ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर 21
  • ब्लॉक अकाउंट्स मैनेजर 18
  • दंत चिकित्सक 84
  • डेंटल हाइजीनिस्ट 66
  • दंत चिकित्सा सहायक 160
  • ओटी तकनीशियन 74
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधक 34
  • पैरामेडिकल वर्कर और अन्य पद 361

योग्यता-अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

  • आयुर्वेद डॉक्टर : अनिवार्य इंटर्नशिप पूरा करने के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / कॉलेज से BAMS/ GAMS की डिग्री।
  • होम्योपैथिक डॉक्टर : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / कॉलेज से BHMS/ DHMS की डिग्री के साथ जरूरी इंटर्नशिप पूरा किया हुआ होना चाहिए।
  • यूनानी डॉक्टर : अनिवार्य इंटर्नशिप पूरा करने के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / कॉलेज से बीयूएमएस / जीयूएमएस के साथ झारखंड राज्य आयुष परिषद / CCIM / CCH, नई दिल्ली से वैध स्थायी रजिस्टर्ड नंबर होना चाहिए।
  • जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक योजना – 2 वर्ष पूर्णकालिक – सार्वजनिक स्वास्थ्य / सामाजिक कार्य /स्वास्थ्य प्रशासन/स्वास्थ्य प्रबंधन में PG डिग्री / PG डिप्लोमा।
  • सिटी अर्बन हेल्थ मैनेजर एम एंड ई और एमआईएस – सांख्यिकी/जनसांख्यिकी/अर्थशास्त्र या सूचना प्रौद्योगिकी में बीई/बी.टेक या कंप्यूटर एप्लीकेशन / मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (विशेषज्ञता) होनी चाहिए।
  • सिटी एकाउंट्स ऑफिसर-एनयूएचएम- इंटर सीए/इंटर आईसीडब्ल्यूए/एम.कॉम/फाइनेंस में MBA होना चाहिए।
    सिटी कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर NUHM- सोशल वर्क/प्रबंधन (HR)/ग्रामीण विकास/अर्थशास्त्र/सांख्यिकी/सार्वजनिक स्वास्थ्य में फुल टाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या PG डिप्लोमा होना चाहिए।
  • पब्लिक हेल्थ मैनेजर एनयूएचएम- पब्लिक हेल्थ/ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन/ मैनेजमेंट में PG डिग्री/PG डिप्लोमा होना चाहिए।
  • जिला कुष्ठ सलाहकार NLEP – MBBS / BAMS / BHMS होना चाहिए।
  • फिजियोथेरेपिस्ट-NLP- भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिजियोथेरेपी में ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।
  • सलाहकार नियमित टीकाकरण राज्य मुख्यालय – MBBSE / MD / अस्पताल प्रशासन / सार्वजनिक स्वास्थ्य / सामुदायिक स्वास्थ्य प्रशासन में पोस्ट ग्रेजुएट या एमबीए (अस्पताल प्रशासन) होना चाहिए।

आयु सीमा- अलग अलग पदों के लिए अलग अलग आयु निर्धारित की गई है।

  • सामान्य – 35 वर्ष
  • ईडब्ल्यूएस – 35 वर्ष
  • ओबीसी (बीसी-I और बीसी-द्वितीय) – 37 वर्ष
  • महिला अनारक्षित – 38 वर्ष
  • एसटी / एससी – 40 वर्ष

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews