Job Alert 2022: यहाँ निकली 400 पदों पर भर्ती, 7 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता और नियम

ssc recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM Recruitment 2022) भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक 400 पदों की भर्ती (Job Alert 2022) की जाएगी। ग्रैजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। जिसमें 325 पद ग्रैजुएट अप्रेंटिस और 75 पद टेक्निकल डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए रिक्त है। उम्मीदवार ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदन अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 है वही ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार 7 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के आवेदन करने के लिए B.E/B.Tech/ITI की योग्यता होता अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों की नियुक्ति बैंगलोर में की जाएगी। आवेदन करने के लिए के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा 18 साल है।

यह भी पढ़े…OnePlus 11 5G जल्द मचाएगा धूम, लीक हुए स्पेसिफिकेशन, मिलेगा लेटेस्ट प्रोसेसर, यहाँ जानें कब होगा लॉन्च

चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सिलेक्ट होने के बाद ग्रैजुएट अप्रेंटिस पद के  उम्मीदवारों को 9808 रुपये सटीपेंड और टेक्नीशियन डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 8000 रुपये सटीपेंड हर महीने दिया जाएगा।

आवेदन

आवेदन करने के लिए किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन 7 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें, जिसकी लिंक नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews