Job: दूरदर्शन दे रहा है नौकरी का मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Job: दूरदर्शन दे रहा है नौकरी का मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में दूरदर्शन केंद्र में भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं, जिसके मुताबिक 4 पदों पर भर्ती होगी। बता दे कि नियुक्ति केरल थिरुवंतपुरम  में की जाएगी।  कंट्रोल रूम में वायरमैन  के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।  उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। ऑफिस के आवेदन की अंतिम तारीख की घोषणा नहीं की गई है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ विज़िट करें:https://www.apprenticeshipindia.gov.in/apprenticeship/opportunity-view/62344d4752402819935d0712

पात्रता और सैलरी:

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं  पास हुए उम्मीदवार दूरदर्शन केंद्र में आवेदन कर सकते हैं।  उम्मीदवारों को ₹6000 से लेकर ₹9000 तक की सैलरी दी जाएगी। इस दौरान उम्मीदवारों को 9 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

यह भी पढ़े… Job: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम में निकली भर्ती, ग्रेजुएट पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

कैसे करें आवेदन:
  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ विज़िट करें।
  2. होमपेज एक लिंक आएगा उसे डाउनलोड करें।
  3. नोटिस को अच्छे से देखने के बाद उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  4. और उसमें अपने सभी डिटेल्स को भरें।
  5. आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट भी निकाल ले।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews