JPSC PCS: 103 पदों पर निकली है वैकेंसी, 14 फरवरी तक करें आवेदन, जानें एज लिमिट, एलिजिबिलिटी और सेलेक्शन प्रोसेस

Jharkhand PCS 2026: झारखंड पीसीएस भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 103 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। आइए जानते हैं डिटेल्स..
jobs

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 2026 को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए राज्य में कुल 103 प्रशासनिक पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 तक की गई है।

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर तय तारीख तक आवेदन कर सकते हैं। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि 8 मार्च 2026 है। मेंस परीक्षा मई और। इंटरव्यू जून में आयोजित की जा सकती है।

JPSC PCS 2026

कुल पद: 103

पदों का विवरण:

  • पुलिस उपाधीक्षक (DSP): 42 पद
  • उप समाहर्ता यानी डिप्टी कलेक्टर: 28 पद
  • सहायक नगर आयुक्त: 10 पद
  • जिला जनसंपर्क पदाधिकारी: 10 पद
  • प्रोबेशन पदाधिकारी: 4
  • सहायक निदेशक (समाज कल्याण): 3 पद
  • जिला समादेष्टा: 2 पद
  • सहायक निबंधक और काराधीक्षक: 2 पद
  • काराधीक्षक: 2 पद

आयु-सीमा:

  • अत्यंत पिछड़े वर्ग और पिछड़े वर्गों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष।
  • हर वर्ग की महिलाओं उम्मीदवारों के लिए आयु 38 वर्ष।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आयु 40 वर्ष।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आयु 35 वर्ष
  • पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए आयु में 10 वर्ष, पूर्व सैनिक और इससे संबंधित श्रेणी के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क: जनरल/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये और एससी/एसटी के लिए 50 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है।

चयन प्रक्रिया: चयन प्रक्रिया तीन लेवल पर होगी। पहले प्रीलिम्स परीक्षा, दूसरा मेंस परीक्षा और तीसरा इंटरव्यू। प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मेंस परीक्षा में शामिल होंगे। प्रीलिम्स और मेंस दोनों की परीक्षा पास करने वालों के इंटरव्यू लिए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथिया:

  • आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026 शाम 05 बजे तक
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026
  • प्रीलिम्स परीक्षा: 8 मार्च 2026 (संभावित)
  • मेंस परीक्षा: 2, 3 और 4 मई 2026 (संभावित)
  • इंटरव्यू: 16, 17, 18 और 19 जून 2026 (संभावित)

JPSC PCS Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews