JSSC Job 2025: 1733 पदों पर निकली है भर्ती, 8 दिसंबर तक करें आवेदन, सैलरी 50 हजार पार,जानें आयु सीमा पात्रता डिटेल्स

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकाली गई जेल वार्डर भर्ती के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। आयुसीमा अधिकतम 25 साल रखी गई है।
jobs

Jharkhand Staff Selection Commission : झारखंड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जेल वार्डर के 1733 पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर 10 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 11 से 13 दिसंबर 2025 तक का समय दिया जाएगा।यह भर्ती राज्य झारखंड पुलिस, जेल वार्डर, सिपाही (होम गार्ड्स), उत्पाद सिपाही संयुक्त सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के तहत की जाएगी। आईए जानते है जेएसएससी भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस……….

Jharkhand Staff Selection Commission

कुल पद: 1733

पदों का नाम:जेल वार्डन

आयु सीमा : न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी जरूरी है। हालांकि यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

योग्यता : अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों के लिए लंबाई 160 सेमी व अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए लंबाई 155 सेमी निर्धारित है। महिला वर्ग के लिए 148 सेमी लंबाई निर्धारित की गई है। यहां पुरुष अभ्यर्थियों को 6 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ निकालना होगा।महिला अभ्यर्थियों को 10 मिनट में 1600 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा , मेडिकल टेस्ट , प्रीलिम्स परीक्षा ।निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा।

आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया है।

सैलरी: वेतन- लेवल-2 (19900-63200 रुपये)

JSSC JOB 2025 : कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Jharkhand Jailwarder Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews