मध्य प्रदेश: 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 19500 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन. जानें डिटेल्स

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए स्थानीय महिलाओं, ग्रामीण पदों के लिए उसी राजस्व ग्राम की निवासी और नगरीय पदों के लिए उसी वार्ड की निवासी महिला ही पात्र होगी।
government job 2026

मध्यप्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एमपी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19,500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें से 2,027 पद कार्यकर्ता और 17,477 सहायिका शामिल हैं।

ध्यान रहे आवेदन प्रक्रिया MP Online के जरिए ऑनलाइन होगी किसी कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 20 जून से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट chayan.mponline.gov.in पर जाकर 4 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

MP Anganwadi Recruitment 

कुल पद: 19,504

पदों का विवरण

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: 2,027
  • आंगनबाड़ी सहायिका: 17,477

आयु सीमा: उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है । आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी।

योग्यता: न्यूनतम हायर सेकेंडरी (12वीं)। सिर्फ स्थानीय महिलाओं को ही आवेदन करने की अनुमति ।ग्रामीण पदों के लिए उसी राजस्व ग्राम की निवासी होना आवश्यक।
नगरीय पदों के लिए उसी वार्ड की निवासी महिला ही पात्र होगी।

आवेदन शुल्क: 100 + 18% GST। भुगतान नेट बैंकिंग / UPI / डेबिट कार्ड से किया जा सकता है।आवेदन ऑनलाइन ही होंगे। विभाग के संचालनालय, संयुक्त संचालक कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, बाल विकास परियोजना अधिकार कार्यालय में कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया:  न्यायालयीन निर्देशों के अधीन रहेगी। आवेदन करने से पहले स्थानिक निवासी प्रमाण और शैक्षणिक योग्यता जांच लें।शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति से पहले दस्तावेज सत्यापन और उसके बाद मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

MP Anganwadi Bharti 2025: कैसे करें आवेदन

  • MP ऑनलाइन “चयन” पोर्टल chayan.mponline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “WCD Women and Child Development” लिंक पर क्लिक करें।
  • “कार्यालय कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के भर्ती प्रक्रिया” विकल्प चुनें।
  • “ऑनलाइन आवेदन करें” बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपना नाम, जन्म तिथि, पता, शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर आदि सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियाँ PDF फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद, भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

https://chayan.mponline.gov.in/img/WCD/RuleBook2.pdf

https://chayan.mponline.gov.in/Portal/Services/WCDR/links.aspx?langid=en-US&Post=WH#

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews