सरकारी नौकरी 2025: एमपी आबकारी आरक्षक के 253 पदों पर निकली भर्ती, 1 मार्च तक भरें फॉर्म, 500 रुपये फीस, जानें डिटेल 

मध्यप्रदेश एक्साइज कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन पोर्टल खुल चुका है। 200 से अधिक पद रिक्त हैं। परीक्षा जुलाई में होगी। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
MP Excise Constable recruitment 2025

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने आबकारी आरक्षक पदों पर भर्ती (MP Excise Constable Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार  1 मार्च 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। करेक्शन पोर्टल 6 मार्च 2025 तक खुला रहेगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र में सुधार या  संशोधन कर पाएंगे।

रिक्त पदों की संख्या कुल 253 है। जिसमें से जनरल के लिए 72, ईडब्ल्यूएस लिए 26, ओबीसी के लिए 75, एससी के लिए 36 और एसटी के लिए 44 पद रिजर्व किए गए हैं। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

 कौन भर सकता है फॉर्म?

मध्य प्रदेश आबकारी आरक्षक पदों पर किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या स्कूल से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष है।  नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा 5 जुलाई 2025 को दो शिफ्टों में ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर सुबह 11:00 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर 4:30 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया।  रिपोर्टिंग टाइम 1 घंटे पहले निर्धारित की गई है। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 19500 रुपये से लेकर 62000 रुपये वेतन दिया मिलेगा।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। एससी/ एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। कियोस्क के  ऑनलाइन फॉर्म भरने पर 60 रुपये पोर्टल शुल्क का भुगतान करना होगा। रजिस्टर सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगिन करके फॉर्म भरने पर पोर्टल शुल्क 20 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews