MPPEB 2022: यहां 2557 पदों पर होनी है भर्ती, आज आवेदन की आखरी तारीख, सितंबर में होगी परीक्षा, जल्द करें Apply

mppeb

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का आज आखरी मौका है। एमपी व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB Group 3 Recruitment) ने एमपीपीईबी ग्रुप-03 सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की आज 23 अगस्त आखरी तारीख है, उम्मीदवार मौका जाने से पहले आवेदन करके लाभ उठा सकते है।

यह भी पढ़े..CG Weather: मानसून द्रोणिका का असर, इन जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 28 अगस्त 2022 तक का समय आवेदन पत्र में संशोधन के लिए दिया गया है। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 16 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई थी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov पर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी, MP में आज हुई पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि, जानें आज के नए रेट

नोटिफिकेशन के अनुसार, EWS के अभ्यर्थियों को अन्य आरक्षित श्रेणी के समान आयु सीमा में छूट दी जाने के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में प्रस्तुत की गई याचिका क्रमांक 8609/2022 के आदेश दिनांक 2 मई 2022 के आधार पर PEB को प्राप्त अभ्यावेदन को संज्ञान लेते हुए माननीय न्यायालय आदेश के परिपालन में समूह 3 उपयंत्री, मानचित्रकार एवं समयपाल व अन्य समकक्ष पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2022 के आवेदन पत्र में कर ली गई है।

MPPEB Group 3 recruitment 2022

पद का नाम – सब इंजिनियर

कुल पद – 2557

पदों का विवरण

  • डायरेक्ट भर्ती – 2198
  • संविदा – 111
  • बैकलॉग – 248

कैटेगरी अनुसार पद

  • जनरल केटेगरी – 656 रिक्तियां
  • ईडब्ल्यूएस केटेगरी– 233 रिक्तियां
  • एससी केटेगरी– 405 रिक्तियां
  • एसटी केटेगरी – 560 रिक्तियां
  • ओबीसी केटेगरी – 703 रिक्तियां

आयु सीमा- MPPEB ग्रुप 3 रिक्रूटमेंट 2022 के लिए कैंडिडेट की आयु 18 से 25 वर्ष तक होना चाहिए। आयु में छूट के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे।

वेतनमान- नोटिफिकेशन के अनुसार MP Group 3 2022 में चयनित आवेदकों को 5200-20220/- + 2800 रूपये ग्रेड पे रूपये प्रतिमाह उपलब्ध होगी।

आवेदन शुल्क- एमपी पीईबी की भर्ती में अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सिर्फ 250 रुपये ही लागू होंगे। यह भर्ती ग्रुप-03 सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पदों के लिए है।

परीक्षा डेट– इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में सुबह 09 से 12 बजे तक और दोपहर 02.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

महतवपूर्ण तिथियां

  • पंजीकरण की तारीख-1 अगस्त 2022
  • पंजीकरण की अंतिम तारीख-23 अगस्त 2022
  • संशोधन की तिथि-28 अगस्त 2022
  • परीक्षा तिथि-24 सितंबर 2022

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
  • ग्रुप -03 सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पोस्ट संयुक्त भर्ती परीक्षा – 2022 . के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करने और पद के लिए आवेदन करने के लिए प्रोफाइल बनाएं।
  • दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews