MPESB : 474 पदों पर निकली है भर्ती, 24 दिसंबर से आवेदन शुरू, 1 लाख तक सैलरी, जानें आयु सीमा पात्रता और डिटेल्स

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ग्रुप-1 और सब-ग्रुप-2 वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इसके जरिए 400 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।
mpesb exam

MPESB Bhopal

MPPEB MPESB Recruitment 2025 : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने समूह-1 उपसमूह-2 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से मेडिकल सोशल वर्कर, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, मेडिकल सोशल वर्कर, उप रजिस्ट्रार, एसोसिएट प्रोफेसर, सायकोलॉजिस्ट, केमिस्ट सभी विभागों के कुल 474 पदों को भरा जाएगा।इसके लिए 24 दिसंबर 2025 से आवेदन शुरू होंगे ।इच्छुक उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर 7 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।आवेदन फॉर्म में 24 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक सुधार का मौका मिलेगा।

MPESB Group 1 Sub Group 2 Recruitment 2025-26

कुल पद: 474

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार 5 वर्ष की छूट भी दी गई है।आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार होगी।

शैक्षणिक योग्यता: मेडिकल सोशल वर्कर के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र/मेडिकल सोशल वर्कर की स्नातकोत्तर उपाधि या एमएसडब्ल्यू डिग्री होनी चाहिए। सहायक सांख्यिकी अधिकारी के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य/सांख्यिकीय/अर्थशास्त्र/गणित विषय में कम से कम द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर उपाधि होनी चाहिए।साइकेट्रिक सोशल वर्कर के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान विषय से कम से कम दो साल की पोस्टग्रेजुएट उपाधि होनी चाहिए। सहायक अस्पताल प्रबंधक के लिए मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन/मास्टर ऑफ हॉस्पिटल मैनेजमेंट की डिग्री होनी चाहिए। इसी तरह अन्य पदों के लिए भी अलग-अलग योग्यता मांगी गई है।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए 560 रुपये , ओबीसी/एससी/एसटी उम्मीदवारों को 310 रुपये तय किया गया है। इसमें 60 रुपये पोर्टल शुल्क के भी शामिल हैं।

सैलरी : पोस्टवाइज 28700 -114800 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा: लिखित परीक्षा और डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। एग्जाम में कुल 200 नंबरों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 10 फरवरी 2026 को होगी। एग्जाम दो पालियों में होगी। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक परीक्षा होगी।

MPPEB MPESB : कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 भर्ती’ लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने के बाद अपने पर्सनल डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।फीस का भुगतान करें।
  • सभी डिटेल्स की जांच करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

https://esb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2025/Group_1_SG_2_Rulebook_2025_16122025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews