MP Agniveer Recruitment 2022: विभिन्न पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती, आज से ऑनलाइन पंजीयन, जानें डिटेल्स

BEL government job alert

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी (MP Government Jobs 2022) पाने का सुनहरा मौका है।  अग्निपथ भर्ती योजना-2022 में मध्यप्रदेश के 9 जिलों के लिये सेना में विभिन्न पदों पर अग्निवीरों की भर्ती के लिये ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया  आज शुक्रवार 5 अगस्त से शुरू हो रही है, जो 3 सितम्बर तक जारी रहेगी। पंजीयन कराने वाले अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 27 अक्टूबर से 6 नवम्बर, 2022 तक भोपाल के लाल परेड मैदान में होगी।

यह भी पढ़े.. Vyapam Recruitment 2022: इन पदों पर निकली है भर्ती, 5 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 50000 पार सैलरी, जानें आयु-पात्रता

डायरेक्टर रिक्रूटमेंट आर्मी ऑफिस भोपाल के कर्नल रैंजी जार्ज ने बताया है कि भोपाल, बैतूल, छिन्दवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा जिलों के पुरूष उम्मीदवारों के लिये अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर-कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड्समेन की सेना भर्ती रैली अक्टूबर-नवम्बर माह में की जायेगी।

यह भी पढ़े.. 15 अगस्त से पहले हितग्राहियों को बड़ा तोहफा देंगे सीएम शिवराज, खाते में भेजी जाएगी 23 करोड रुपए की राशि, मिलेगा लाभ

कर्नल जार्ज ने बताया है कि अग्निपथ भर्ती योजना में पंजीयन ऑनलाइन ही होगा। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर 5 अगस्त से 3 सितम्बर, 2022 तक पंजीयन करा सकते हैं। पंजीकृत अभ्यर्थियों को 7 से 11 सितम्बर तक ई-मेल द्वारा प्रवेश-पत्र भेजे जायेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews