MPPSC 2022: इन पदों पर निकली है भर्ती, 25 अगस्त से पहले करें अप्लाई, सितंबर में परीक्षा, जानें आयु-पात्रता

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। मप्र लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट है। आयोग (MPPSC) द्वारा हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट रजिस्ट्रार (Assistant Registrar) के 13 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों का 6% बढ़ा DA, सितंबर में बढ़कर आएगी सैलरी, पूर्व CM ने 12% की मांग, आंदोलन की तैयारी में संगठन

इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू हो गई और 25 अगस्त इसकी लास्ट डेट है। उम्मीदवार  27 अगस्त 2022 तक आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे, इसके लिए प्रति सुधार पत्र ₹50 शुल्क देय अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट कर सकते है

MPPSC Recruitment 2022

कुल पद- 13 पद

आयु सीमा- उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक के उम्र की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।

योग्यता- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय सेस्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी का 55 फीसदी नंबरों के साथ पास होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया- इन पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा के लिए आवेदकों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

वेतनमान- चयनित अभ्यर्थियों को 15600 से 39100 रूपये+5400 ग्रेड पे सहित समय-समय पर प्रसारित आदेश के अनुसार महंगाई भत्ता और अन्य भत्ता उपलब्ध होगा।

इन केन्द्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

  • परीक्षा 25 सितंबर 2022 को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
  • इसके लिए उम्मीदवार परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 19 सितंबर 2022 को जारी किए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए Apply Online के पर क्लिक करें।
  • अब संबंधित पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और दस्तावेज को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

महत्वपूर्ण तिथियां

  1. आवेदन शुरू होने की तिथि – 6 अगस्त 2022
  2. आवेदन की अंतिम तिथि – 25 अगस्त 2022
  3. परीक्षा की तिथि – 25 सितंबर 2022
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews