MP Government Jobs: यहां 1255 पदों पर निकली है भर्ती, 60 हजार तक सैलरी, जल्द करें एप्लाई

India Post Payments Bank

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी (MP Government Job alert 2021) पाने का सुनहरा मौका है।मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (MP High Court Recruitment 2021) ने विभिन्न 1255 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें शीघ्रलेखक (Stenographer) ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ), सहायक ग्रेड-3, सहायक ग्रेड-3 (English Knowing) के पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़े… Good News: नए साल से पहले फिर बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी! यहां समझें कैलकुलेशन

सबसे ध्यान देने वाली बात ये है कि एमपी हाईकोर्ट की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी को केवल एक ग्रुप के लिए आवेदन करना होगा। यदि अभ्यर्थी एक से अधिक ऑनलाइन आवेदन करता है तो सभी ग्रुप और पदों के लिए उसके आवेदन की पात्रता रद्द कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों का आवेदन से पूर्व मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में एक्टिव पंजीयन होना अनिवार्य है।

कुल पद-1255

पदों का विवरण

1. स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के लिए- 108 पद
2. स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के लिए- 205 पद
3. स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) के लिए- 11 पद
4. असिस्टेंट ग्रेड 3 के लिए- 910 पद
5. असिस्टेंट ग्रेड 3 (अंग्रेजी) के लिए- 21 पद

आयु सीमा– आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है।
आवेदन शुल्क- आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 577.02 रुपए । अनारक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को 777.02 रुपए। सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता – सहायक ग्रेड-3 पदों के लिए अभ्यर्थियों को सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री। CPCT स्कोर कार्ड और मान्यता प्राप्त संस्थान से कम्प्यूटर कोर्स में एक वर्षीय डिप्लोमा। अन्य पदों पर योग्यता के लिए एक बार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

चयन प्रक्रिया– प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के अंतर्गत होगा। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से होगा। उम्मीदवारों से 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी और इसमें प्राप्त अंकों के परिणाम के अंकों के साथ नहीं जोड़ा जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में पास होने के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठना होगा।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन
अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट https://mphc.gov.in/ पर जाकर डिटेल्स देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां-

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 30-11-2021
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 30-11-2021
  • प्रारंभिक परीक्षा की तिथि – तय नहीं।
  • मुख्य परीक्षा की तिथि – तय नहीं।

सैलरी-

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews