MP Government Jobs: बैंक नोट प्रेस देवास में निकली 111 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन, जानें डीटेल

Lecturer Recruitment 2023

MP Government Jobs: देवास स्थित बैंक नोट प्रेस (Bank Note Press Dewas Recruitment 2023) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। सुपरवाइज़र, हुनीऑर ऑफिस असिस्टेंट, असिस्टेंट और जूनियर टेक्नीशियन पद पर चयनित उम्मीदवारों की भर्ती होगी। रिक्त पदों की संख्या (No. Of Vacancy) कुल 111 हैं।

आवेदन प्रक्रिया शुरू

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://bnpdewas.spmcil.com के “Career”पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई से 21 अगस्त तक जारी रहेगी।

आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए पात्रता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। सुपरवाइजर पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के लिए 28 साल और जूनियर टेक्नीशियन के लिए के लिए 25 साल है।

सैलरी

सुपरवाइजर को नियुक्ति के बाद पे स्केल 27,600 रुपये से लेकर 95,910 रुपये का वेतन दिया जाएगा। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट को 21,540 रुपये से लेकर 77160 रुपये मिलेगा। वहीं जूनियर टेक्नीशियन को 18780 रुपये से लेकर 67390 रुपये का वेतन प्रदान किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें ऑफिशियल नोटिफिकेशन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://bnpdewas.spmcil.com पर जाएं।
  • अब घोषणाओं के सेक्शन पर जाएं। यहाँ “BNP Dewas Recruitment Notification” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर अधिसूचना का पीडीएफ़ खुलेगा। इसे चेक करें और डोनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews