MPPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, आयोग ने जारी की ये सूचना, इंटरव्यू के आदेश, कई पदों पर होगी भर्ती, जानें डिटेल्स

MPPSC 2023

mppsc

MPPSC Recruitment 2023 : मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा 2022 (राज्य पात्रता परीक्षा 2022) ऑनलाइन आवेदन पहले दस्तावेज़ आयोग कार्यालय में घोषणा संबंधी सूचना और पैथोलॉजी विशेषज्ञ के पद के लिए उम्मीदवारी निरस्त किए आवेदकों से प्राप्त आपत्ति के अभ्यावेदन के निराकरण संबंधी सूचना जारी किए जाने के संबंध में निर्देश जारी किए गए है।

ऑफलाइन आवेदन पत्र सेट स्वीकार नहीं

राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, रेसीडेन्सी एरिया इन्दौर के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना में लिखा है कि, आवेदन पत्र ऑनलाइन करने के बाद परीक्षा आवेदन पत्र की प्रति (ऑफलाइन) सेट कार्यालय में नही भेजना है। जारी विज्ञापन की कंडिक 1 में वर्णित टीप के पैरा 4 में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि सेट 2022 के आवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं किये जायेंगे, आवेदकों को केवल ऑनलाइन आवेदन ही करना है एवं विज्ञापन की कंडिका 19 के उल्लेख अनुसार केवल प्रावाधिक रूप से अर्ह पाये गये अभ्यर्थी से आयोग द्वारा दस्तावेज माँगे जाने पर ही परीक्षण हेतु दस्तावेज प्रस्तुत करना होंगे। अतः आपके द्वारा भेजे गये ऑफलाइन आवेदन पत्र सेट कार्यालय द्वारा स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

4 उम्मीदवारों के अभ्यावेदन सही, इंटरव्यू के लिए मान्य

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा पैथोलॉजी विशेषज्ञ के पद हेतु भर्ती प्रक्रिया में कुछ उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई थी। कैंडिडेट सुरभि श्रीवास्तव, कंचन श्रीवास्तव, मारिया खातून अंसारी एवं स्वाति सोनी जैन द्वारा एमपीपीएससी के फैसले को अभ्यावेदन के माध्यम से चुनौती दी गई थी। एमपी लोक सेवा आयोग द्वारा बताया गया है कि उपरोक्त चारों उम्मीदवारों के अभ्यावेदन, जांच में सही पाए गए हैं। अतः उपरोक्त चारों उम्मीदवारों को हो इंटरव्यू के लिए दिनांक 2 मार्च 2023 की तारीख निर्धारित की जाती है। इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर की जानकारी चारों कैंडिडेट्स को उनके मोबाइल पर SMS के माध्यम से दी जाएगी।

राज्य पात्रता परीक्षा (MPSET) Link 

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Information__SET_2022.pdf

पैथोलॉजी विशेषज्ञ Link 

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Pathology_Dated_21_02_2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews