MP Highcourt Preliminary Exam: उमीदवारों का इंतजार खत्म! घोषित हुई परीक्षा की तारीख

ICAI exam 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (MP Highcourt) ने सिविल जज (Civil Judge) के पद पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए थे। जिसके आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने प्रीलिम्स परीक्षा (Preliminary exam) की तारीख की घोषणा कर दी है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक सिविल जज (जूनियर डिवीजन लेबल एंट्री) 2021 के लिए परीक्षा 6 मई, 2022 यानी शुक्रवार को आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े … Railway Recruitment 2022 : 10वीं पास के लिए सीधी भर्ती का मौका, जल्दी करें आवेदन

परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा सेंटर राज्य में और राज्य के बाहर भी दिए जा सकते हैं।  ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है। मध्यप्रदेश में भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, सागर, सतना और उज्जैन परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। राज्य के बाहर गुरुग्राम, नई दिल्ली, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, नोएडा, प्रयागराज, वाराणसी, जयपुर, कोटा, मुंबई, दुर्ग भिलाई, रायपुर प्रीलिम्स एग्जाम का सेंटर बनाया जाएगा। जो भी सेंटर उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए जाएंगे वो फाइनल होंगे। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देख सकते हैं:Notification regarding date of online pre exam of cj-2021(1)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews