MP Job: युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, कुल 40 वैकेंसी, जाने डिटेल 

mp government job 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MP Job 2022:- हाल ही में मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL Recruitment) ने ग्रैजुएट इंजीनियरिंग, डिप्लोमा अप्रेंटिस आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल से ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास BE/BTECH (mechanical/electrical/electronic)/Diploma (mechanical/electrical)/ITI Diploma की डिग्री होनी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जो उनकी डिग्री और डिप्लोमा के अंको पर आधारित होगा।

यह भी पढ़े… KBC 14: यदि आपका भी है सपना करोड़पति बनने का, तो ऐसे कर सकते हैं रेजिस्ट्रैशन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह के आवेदन शुल्क का भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 40 है, ग्रैजुएट अप्रेंटिस के लिए 8 वैकेंसी, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए तीन और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 29 वैकेंसी है। ग्रैजुएट अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों को ₹9000 प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। डिप्लोमा अप्रेंटिस को ₹8000 और ट्रेड अप्रेंटिस को ₹8050 प्रतिमाह की सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन यहां देख सकते हैं: MPPGCL-Recruitment-2022

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews