MP Police Admit Card 2025: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, यहां से आसानी से करें डाउनलोड

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Police Admit Card 2025

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने एएसआई सूबेदार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। अगर आप भी उन उम्मीदवारों में शामिल हैं, जिन्होंने एमपी पुलिस की भर्ती के लिए आवेदन किया है तो आप आसानी से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जिन लोगों ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और सूबेदार शीघ्र लेखक जैसे पदों के लिए आवेदन किया है वह अपना कार्ड तुरंत डाउनलोड कर लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा। यहां मांगी गई जानकारी डालने के बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी के पास लॉग इन डिटेल होना जरूरी है।

क्या है परीक्षा की तिथि और टाइम

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती का जो नोटिफिकेशन सामने आया है उसके मुताबिक एएसआई और सूबेदार भर्ती की परीक्षा 17 दिसंबर 2025 से शुरू की जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जाने वाला है। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 4:30 तक रहने वाली है। जिनकी एग्जाम पहली शिफ्ट में है उन्हें सुबह 7:30 से 8:30 और दूसरी शिफ्ट वालों को दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अधिकारी वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • अब यहां पर हिंदी और अंग्रेजी में से किसी एक भाषा का चयन करना होगा।
  • इसके बाद नवीन सूचनाओं या न्यू इनफॉरमेशन नाम के पेज पर क्लिक करें।
  • आपके यहां पर प्रवेश पत्र सूबेदार, शीघ्रलेखक एवं सहायक उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 पर क्लिक करना होगा।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ और कैप्चा कोड भरकर सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • सारी जानकारी दर्ज करते ही एडमिट कार्ड आपको अपनी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। डाउनलोड बटन पर क्लिक कर आप इसे अपने पास रख सकते हैं और इसका प्रिंटआउट भी निकाला जा सकता है।

कैसा रहेगा परीक्षा का पैटर्न

  • इस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जो पूरी तरह से बहुविकल्पीय होंगे। चार में से किसी एक उत्तर को चुनना होगा जिसके लिए एक अंक मिलेगा।
  • परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं रखी गई है ऐसे में सभी प्रश्नों के उत्तर दिए जा सकते हैं। अगर किसी प्रश्न का जवाब गलत हुआ है तो सही उत्तर के प्रश्न का नंबर नहीं कटेगा।
  • पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • प्रश्न पत्र में तार्किक और सामान्य ज्ञान के 40 मानसिक अभिरुचि और बौद्धिक क्षमता के 30, विज्ञान और गणित के 30 सवाल पूछे जाएंगे।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews