
Madhya Pradesh Police Recruitment
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा निकाली गई एमपी पुलिस कांस्टेबल (GD) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है। अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026 तय की गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तय तारीख तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इसकी परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी।
MP Police Constable Vacancy 2026 Details
संस्था का नाम:मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
भर्ती का नाम: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026
विभाग का नाम: पुलिस (गृह) विभाग
पद का नाम: पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) जीडी
कुल पद: 7,500 पद (आरक्षक जीडी)
पदों का विवरण
- आरक्षक GD – विशेष सशस्त्र बल (SAF) 700
- आरक्षक GD – विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर 6,800
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है। मध्य प्रदेश के सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग व अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की आयु 33 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 6 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 8वीं उत्तीर्ण निर्धारित है। भारतीय नागरिक होना चाहिए। मध्यप्रदेश के बाहर के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें ओपन/अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत माना जाएगा
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा (100 अंक), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET,100 अंक) और दस्तावेज सत्यापन/मेडिकल जाँच के माध्यम से चयन किया जाएगा। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई करीब 160 से 168 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 155 सेंटीमीटर रखी गई है।
आवेदन शुल्क: अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये है, इसमें 500 रुपये ESB फीस और 200 रुपये डिपार्टमेंट शुल्क शामिल है। मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC और EWS वर्ग के लिए 350 रुपये देने होंगे । इसमें 250 रुपये ESB फीस और 100 रुपये डिपार्टमेंट शुल्क शामिल है। MPOnline Kiosk के जरिए आवेदन करने पर 60 रुपये और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के लिए 20 रुपये का अतिरिक्त पोर्टल शुल्क लगेगा।
सैलरी: चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19500-62000 रुपए मासिक सैलरी के साथ अन्य भत्ते प्रदान किये जायेंगे।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड / पैन कार्ड / पासपोर्ट / वोटर आईडी जैसे वैध पहचान पत्र
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (3 महीने से अधिक पुराना नहीं)
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी (JPEG फॉर्मेट में)
- 10वीं एवं 12वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- आईटीआई प्रमाण पत्र (कांस्टेबल रेडियो पद हेतु, यदि लागू हो)
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र
- कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जम्मू एवं कश्मीर निवास संबंधी दस्तावेज (यदि लागू हो)
- ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwD उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)
महत्वपूर्ण तिथियां:
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 सितंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर 2026
- आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि: 11 अक्टूबर 2026
- परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि: 19 नवंबर 2026 से
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

