MP पुलिस में निकली 500 पदों पर भर्ती: परीक्षा की तारीख घोषित, 27 अक्टूबर से आवेदन शुरू 

एमपीईएसबी ने एएसआई और सूबेदार भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जल्द ही एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होगा। परीक्षा का शेड्यूल भी उपलब्ध हो चुका है। आइए जानें कौन, कब और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
mp police recruitment 2025

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस मुख्यालय में सूबेदार और उप निरीक्षक पदों पर भर्ती (MP Police Recruitment 2025) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://esb.mp.gov.in/ पर जाकर 10 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इससे पहले सभी कैंडिडेट्सयह सुनिश्चित कर लें कि वे पात्र हैं या नहीं। फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका 15 नवंबर तक मिलेगा।

आवेदन करने के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एमपी के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये है। नियमों के अनुसार  स्टेज दो लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए फीस 100 रूपये और अन्य उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये है। इसके अलावा पोर्टल शुल्क भी लगेगा।

रिक्त पदों की संख्या कुल 500 है। जिसमें से सूबेदार के लिए 28, उप निरीक्षक सामान्य ड्यूटी विशेष सहस्त्र बल के लिए 95 और उप निरीक्षक (सामान्य ड्यूटी विशेष सशस्त्र बल के अलावा) अन्य पदों के लिए 377 पद खाली हैं। नियुक्ति के बाद लेवल 9 के तहत 36,200 से लेकर 1,14, 800 रुपये तक वेतन प्रतिमाह मिलेगा।

क्या है योग्यता और आयु सीमा? (MPESB Vacancy 2025) 

शैक्षणिक योग्यता:– उप निरीक्षक और सूबेदार पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।

एज लिमिट:-  10 नवंबर 2025 तक पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष होनी चाहिए। महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी की उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

ऐसे होगा सेलेक्शन 

चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। इसमें 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। स्टेज 2 में मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता और इंटरव्यू शामिल है। मेंस एग्जाम 300 अंक का होगा। 2 घंटे का समय मिलेगा। इसके बाद फिजिकल टेस्ट और 50 अंक का इंटरव्यू होगा।

एग्जाम शेड्यूल 

नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रीलिम्स का आयोजन दो शिफ्टों में 9 जनवरी 2026 को किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक चलेगी। रिपोर्टिंग टाइम परीक्षा से 2 घंटे पहले होगी। सुबह 8:30 बजे या दोपहर 1:30 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।  8उम्मीदवारों को 10 मिनट का समय महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश पढ़ने के लिए दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews