MP Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश में निकली है इन पदों पर भर्तियां, 18 अप्रैल से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता

government job 2026

MP Recruitment / MPNHM Bharti 2024 : मध्य प्रदेश के मेडिकल क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने संविदा काउंसलर के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।आवेदन की प्रक्रिया 22 मार्च से शुरू हो गई है और लास्ट डेट 18 अप्रैल 2024 है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए मिशन द्वारा जारी रूल बुक में ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा के नियम इत्यादि अपडेट देख सकते है।

MP Recruitment 2024

कुल पद– 17

पद का नाम-संविदा काउन्‍सलर

आयु सीमा- 21-40 वर्ष अधिकतम् आयु सीमा में (अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग, निशक्त जन / महिलाओं (अनारक्षित / आरक्षित) अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट) (01/01/2024 की स्थिति में)।

योग्यता- क्लिनिकल साइकोलॉजी/सोशल वर्क में मास्टर या अन्य संबंधित विषय जैसे एमए समाजशास्त्र/मनोविज्ञान।

वेतनमान- चयनित उम्मीदवार को रु. 30,000/- प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

आवेदन एवं परीक्षा शुल्‍क–  रु. 510 + जीएसटी एवं त्रुटि सुधार हेतु शुल्‍क रु. 50 + जीएसटी देय होगा।

चयन प्रक्रिया-

  • लिखित परीक्षा
  • साक्षात्कार।
  • मेडिकल टेस्ट।
  • दस्तावेज सत्यापन।

जरूरी दस्तावेज – पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, दसवीं की मार्कशीट, बारहवीं की मार्कशीट, शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट, मध्य प्रदेश मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)

महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 22 मार्च 2024 से।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 18 अप्रैल 2024 तक।
  • ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार 2 अप्रैल 2024 से प्रारंभ।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन में त्रुटि सुधार की लास्ट डेट 19 अप्रैल 2024 तक।

https://iforms.mponline.gov.in/Form/ViewDocs?rt=RuleBooks/155

https://www.nhmmp.gov.in/WebContent/Vacancy/20240305181323794_AdvertisementTelly%20manas%20Counsellor.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews