MP Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, 19 जुलाई से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
job

MP Recruitment 2025 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने परिवहन विभाग में सब इंस्पेक्टर (Transport Vehicle Transport Sub Inspector) 35 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी और लास्ट डेट 19 जुलाई 2025 दोपहर 12:00 बजे तक है।

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग की अधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।ऑनलाइन एप्लीकेशन में सुधार 24 जून से 20 जुलाई तक किया जा सकता है। परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। वही एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने ITI ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाकर 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

MPPSC RTO Recruitment 2025

कुल पद: 35

आयु सीमा : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष।आयु की गणना दिनांक 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में की जाएगी।

योग्यता: ऑटोमोबाइल/मेकेनिकल विषय में उपाधि अथवा किसी भी विषय में स्नातक उपाधि के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से ऑटोमोबाइल/मेकेनिकल विषय मे डिप्लोमा।मोटर साइकिल/मोटर/भारी मालयान/भारी यात्रीयान चलाने का ड्रायविंग लायसेंस होना आवश्यक है। केंद्र सरकार या राज्य सरकार की किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है।अभ्यर्थी का शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए।

आवेदन शुल्क: एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लिए 500 रुपये का शुल्क लागू होगा।

सीना-ऊचाई: सामान्य वर्ग तथा अन्य पिछडा वर्ग के अभ्यार्थी की ऊचाई 1.68 मीटर तथा सीना 84 से.मी. (बिना फुलाए) और 89 से.मी. (फुलाकर) होना चाहिए।अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थी की ऊचाई 1.60 मी तथा सीना 76 से.मी. (बिना फुलाए) और 81 से.मी. (फुलाकर) होना चाहिए ।महिला अभ्यर्थी की ऊचाई 1.55 मीटर होना चाहिए। सीने की माप महिला अभ्यर्थी के लिये लागू नहीं होगा।अभ्यर्थी की दोनो आखों की सामान्य दृष्टि अर्थात् 6/9 तथा एक आंख से 6/12 होना चाहिए, उसमें रंगो को पहचानने की क्षमता होना चाहिए।

वेतनमान :5200-20200 + 2800 ग्रेड पे।

MPPGCL Recruitment 2025

कुल पद :44

आयु सीमा :उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

योग्यता :उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI की डिग्री होना अनिवार्य है।

स्टाइपेंड: एक साल का कोर्स करने वाले ट्रेनी को ₹7700 प्रति माह।दो साल का कोर्स करने वाले ट्रेनी को ₹8050 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनाकर किया जाएगा। इसके बाद मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज से “करियर” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • भर्ती लिंक पर क्लिक कर “To Register” से रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग इन कर बाकी विवरण भरें और फॉर्म सबमिट करें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

कैसे करें ऑफलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन के बाद भरा हुआ फॉर्म निम्न पते पर जमा करें —
कार्यालय अधीक्षण अभियंता (प्रशिक्षण), सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना,दोंगलिया,  खंडवा, मध्य प्रदेश।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_Transport_Vehicle_Transport_Sub_Inspector_Exam_2025_Dated_04_06_2025.pdf

https://mppgcl.mp.gov.in/CAREER/ADVT_SSTPP_MPPGCL_KHANDWA_984_05062025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews