MP सूबेदार SI भर्ती: 27 जुलाई को चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज- मेडिकल परीक्षण, 4 नोडल केन्द्रों पर होगी प्रक्रिया

सूबेदार और उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती 2025 के चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज परीक्षण, चरित्र सत्यापन और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया अगले हफ्ते चार नोडल केन्द्रों पर होगी।
MP Police SI-Subedar Result 2025

मध्य प्रदेश पुलिस में सूबेदार और उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती वर्ष-2025 के चयनित अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। इस भर्ती के लिए  दस्तावेज परीक्षण, चरित्र सत्यापन और मेडिकल परीक्षण की कार्यवाही 27 जुलाई 2026 को की जाएगी। यह प्रक्रिया प्रदेश के चार नोडल केन्द्रों  पर आयोजित की जाएगी, जिसमें भोपाल, इंदौर, ग्‍वालियर और जबलपुर शामिल है।

इस संबंध में सूचना, आवश्यक निर्देश एवं विस्तृत कार्यक्रम चयन मण्डल की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर भी प्रकाशित किए जा चुके हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

चयनित अभ्यर्थियों को निम्नलिखित नोडल केन्द्रों पर उपस्थित होना होगा—

  • जिला भोपाल– कार्यालय पुलिस उपायुक्‍त, नगरीय पुलिस भोपाल
  • जिला इंदौर– कार्यालय पुलिस उपायुक्‍त, नगरीय पुलिस इंदौर
  • जिला ग्वालियर – पुलिस अधीक्षक कार्यालय, ग्वालियर
  • जिला जबलपुर – पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जबलपुर

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित इस भर्ती परीक्षा-2025 के घोषित परिणाम (7 जुलाई 2026) के अनुसार कुल 438 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 16 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ किया गया, जबकि मुख्य परीक्षा 29 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई। इसके पश्चात चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PMT), दस्तावेज़ सत्यापन एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय द्वारा 05 जून से 11 जून 2026 तक भोपाल एवं जबलपुर में निर्धारित मानकों के साथ संपन्न कराई गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews