MPPEB MPESB 2025 : 966 पदों पर निकली है भर्ती, 17 मार्च से पहले करें आवेदन, मई में परीक्षा, जानें आयु सीमा पात्रता और डिटेल्स

एमपीईएसबी ने ग्रुप 4 असिस्टेंट ग्रेड III, स्टेनोग्राफर और कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख 17 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
mpesb exam

MPESB Bhopal

MP ESB Group 4 Recruitment 2025: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। मप्र कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप 4 के तहत असिस्टेंट ग्रेड III, स्टेनोग्राफर और कई अन्य पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया 3 मार्च 2025 से भर्ती आयोग की आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर शुरू हो गई है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान करने की भी अंतिम तिथि यही है। वहीं 22 मार्च 2025 तक फॉर्म में सुधार किया जा सकेगा।

MP ESB Group 4 Recruitment 2025

कुल पद: 966

पदों का विवरण

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की यह सरकारी नौकरी भर्ती सीधी और बैकलॉग दोनों पदों के लिए है। इसमें स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट ग्रेड-3, कोडिंग क्लर्क, रिसेप्शनिस्ट, टेलीफोन ऑपरेटर, डॉक्यूमेंटलिस्ट, स्टोर कीपर समेत विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली गई है।

आयुसीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एज लिमिट में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास (हायर सेकेंडरी) होना जरूरी है। इसके अलावा कंप्यूटर योग्यता भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों के पास एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (UGC, NIELIT, पॉलिटेक्निक, ITI, NCVT, SCVT मान्यता प्राप्त) या CPCT परीक्षा पास होनी चाहिए। हिंदी टाइपिंग – 20 शब्द प्रति मिनट, अंग्रेजी – 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए। स्टेनोग्राफर की स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट की गति आवश्यक है।

आवेदन शुल्क: सामान्य/अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 560 रुपये, एससी/एसटी/ओबीसी अभ्यर्थियों को 310 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसमें 60 रुपये पोर्टल चार्ज के रूप में लिए जा रहे हैं।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट/स्टेनोग्राफी टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

कब होगी परीक्षा: भर्ती के लिए 3 मई को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी । पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। परीक्षा में कुल 100 अंकों के लिए 100 सवाल पूछे जाएंगे।

https://esb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2024/Group4_AG3_2024_Rulebook_updated.pdf

https://esb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2024/Group4_2024_Revised_Pages_03032025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews