MPPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, इन भर्ती परीक्षाओं के इंटरव्यू की सूचना जारी, जानें डेट-समय, विभिन्न पदों पर होनी है भर्ती

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश के लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एमपीपीएससी इंदौर द्वारा आयोजित राज्य वन सेवा परीक्षा 2020 और शिशु रोग विशेषज्ञ भर्ती परीक्षा के साक्षात्कार की सूचना जारी कर दी गई है। इन दोनों परीक्षाओं के तहत करीब 230 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।

राज्य वन सेवा परीक्षा 2020

मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा बताया गया है कि, मध्य प्रदेश शासन के वन विभाग के लिए राज्य वन सेवा परीक्षा 2020 के तहत सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रपाल रिक्त पदों की पूर्ति हेतु उम्मीदवार चयन प्रक्रिया संचालित की जा रही है। आयोग द्वारा इंटरव्यू की तारीख 25 जून से 1 जुलाई तक निर्धारित की गई है। इंटरव्यू कॉल लेटर दिनांक 20 जून को ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इंटरव्यू सुबह 9:00 बजे से लोक सेवा आयोग मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित ऑफिस में आयोजित किए गए हैं।इसके तहत 105 पदों को भरा जाएगा।

शिशु रोग विशेषज्ञ भर्ती परीक्षा

एमपी लोक सेवा आयोग द्वारा शिशु रोग विशेषज्ञ पद के साक्षात्कार आयोजन संबंधी सूचना में बताया गया है कि संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश शासन के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है। चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में इंटरव्यू दिनांक 21 जून से 23 जून तक आयोजित किए गए हैं। इंटरव्यू कॉल लेटर एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 14 जून से डाउनलोड किए जा सकते हैं।इसके तहत 128 पदों को भरा जाना है।

click for Link here

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_Regarding_Interview_Schedule_State_Forest_Service_Exam_2020.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_Regarding_Interview_Schedule_pediatrician_2022.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews