MPPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, संशोधित विज्ञापन जारी, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, 227 पदों पर होगी भर्ती, यहां करें डाउनलोड

MPPSC Exam 2025

MPPSC 2023, MPPSC State Service Exam 2023 : एमपीपीएससी की उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। राज्य सेवा परीक्षा के लिए निकली भर्ती के नोटिफिकेशन में संशोधन किया गया है। साथ ही संशोधित विज्ञापन जारी किए गए हैं। एमपीपीएससी पीसीएस परीक्षा के तहत कुल 227 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी।

संशोधित विज्ञापन जारी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए संशोधित विज्ञापन जारी किए गए हैं। जिसके तहत प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

इस पूर्व 5 सितंबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था जबकि संशोधित विज्ञापन 15 सितंबर 2023 को जारी किए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 8 दिसंबर 2023 से ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे जबकि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

आयु गणना

227 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के संदर्भ में की जाएगी। आयु की गणना के लिए वही जन्मतिथि मान्य होगी, जो उम्मीदवारों द्वारा दसवीं की अंकसूची में अंकित है।

त्रुटि सुधार

उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र की सावधानी पूर्वक जांच आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया 25 नवंबर 2023 से 23 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:00 बजे तक किया जा सकेगा। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए इसके बाद लिंक निष्क्रिय कर दी जाएगी। प्रतीत त्रुटि सुधार प्रति सत्र ₹50 सुधार शुल्क के रूप में देना होगा।

रिवाइज विज्ञापन लिंक

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”524488″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews