MPPSC : उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, 4 भर्ती परीक्षाओं पर अपडेट, आवेदन की डेट बढ़ी, इंटरव्यू की तारीख घोषित, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर उर्दू के लिए साक्षात्कार की तारीख 16 अप्रैल और इंटरव्यू कॉल लेटर 8 अप्रैल के बाद घोषित किए जाएंगे।
MPPSC 2025

MPPSC Recruitment 2025 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। MPPSC ने सहायक प्राध्यापक, ग्रन्थपाल, क्रीड़ा अधिकारी भर्ती परीक्षा 2024 में ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को आगे बढ़ा दी है। अब अभ्यथी 10 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक तक आवेदन कर सकते है ।

ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार करने कि अंतिम तिथि 12 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक हो गई है, जिसमें विज्ञापन कि पूरी शर्ते वहीं पूर्वरत रहेंगी।जिन याचिकाओं में हाईकोर्ट द्वारा अंतरिम आदेश देते हुए याचिकाकर्ताओं को आवेदन करने की अनुमति दी गयी है वे HC द्वारा पारित अंतरिम आदेश की प्रति के साथ याचिका के मूल विषयवस्तु का उल्लेख करते हुए आयोग को अभ्यावेदन प्रस्तुत करेंगें जिसमे उनके मोबाइल नंबर तथा ईमेल का अनिवार्यतः उल्लेख करेंगें। याचिकाकर्ताओं से अभ्यावेदन प्राप्त होने पर ऑनलाइन आवेदन की लिंक याचिकाकर्ताओं के ईमेल पर प्रेषित की जाएगी।

डेंटल सर्जन/असिस्टेंट प्रोफेसर उर्दू/चित्रकला पर अपडेट

  • MPPSC द्वारा मध्य प्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं श्रम विभाग में डेंटल सर्जन भर्ती के लिए चयन परीक्षा और असिस्टेंट प्रोफेसर चयन परीक्षा में उर्दू और चित्रकला विषय के उम्मीदवारों के साक्षात्कार की तारीख भी घोषित कर दी गई है।
  • उपरोक्त दोनों नोटिफिकेशन माननीय उच्च न्यायालय द्वारा याचिका में पारित निर्णय दिनांक 20.03.2025 के अनुपालन में जारी किए गए हैं। उक्त विज्ञापन अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा 15 दिवस के लिए निम्नानुसार पुनः प्रारंभ की गई है।
  • इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल से प्रारंभ होंगे और लास्ट डेट 25 अप्रैल दोपहर 12:00 बजे है। ऑनलाइन एप्लीकेशन त्रुटि सुधार 13 अप्रैल से 27 अप्रैल दोपहर 12:00 बजे तक रहेगी।
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर उर्दू के लिए साक्षात्कार की तारीख 16 अप्रैल और इंटरव्यू कॉल लेटर 8 अप्रैल के बाद, चित्रकला विषय के लिए इंटरव्यू 16 अप्रैल और इंटरव्यू कॉल लेटर 8 अप्रैल के बाद घोषित किए जाएंगे।

MPPSC Exam Links

https://mppsc.mp.gov.in/

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/AP_2024_Vigyapti_Dated_26_03_25.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_Orthopedic_Specialist_2024_Dated_25_03_2025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews