MPPSC Assistant Professor: 674 पदों पर भर्ती के लिए पोर्टल फिर खुला, अब 15 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन, अक्टूबर में परीक्षा

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा (तृतीय चरण) के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पुनः खोल दिया है। अब अभ्यर्थी 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MPPSC Recruitment

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) परीक्षा के तीसरे चरण के तहत 674 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की आवेदन तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी है। आयोग ने कम आवेदनों को देखते हुए अभ्यर्थियों को राहत प्रदान की है। आवेदन में त्रुटि सुधार की तिथि 17 अगस्त 2026 तक रखी गई है।

​बता दें कि 674 पदों के लिए अब तक लगभग सिर्फ 14,000 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं, जिसके चलते आयोग ने आवेदन खिड़की की समय सीमा बढ़ाई है। इसकी तुलना में पहले चरण के 148 पदों के लिए 5500 आवेदन और दूसरे चरण के 417 पदों के लिए 21000 से अधिक अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था।

जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप कोई त्रुटि सुधार करना चाहते हैं, तो निर्धारित शुल्क के साथ 17 अगस्त तक करेक्शन कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं। इस भर्ती में फीजिक्स में 120, कम्प्यूटर साइंस में 29, गणित में 107, जूलॉजी में 119, बॉटनी में 125, केमेस्ट्री में 116 और हिस्ट्री में 58 पद शामिल हैं।

अक्टूबर में होगी परीक्षा

4 अक्टूबर को अंतिम चरण की लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली में सामान्य अध्ययन का प्रश्नपत्र होगा, जबकि दूसरी पाली में संबंधित विषय की मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी  पहली पाली का समय सुबह 10 से 11 बजे तक और दूसरी पाली का दोपहर 1 से 4 बजे तक रखा गया है । अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से 90 मिनट पूर्व केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा समाप्ति के 7 दिनों के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाएगी।

भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी

  • शैक्षणिक योग्यता: संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर और साथ ही नेट (NET) या मध्य प्रदेश सेट (SET) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। पीएचडी धारकों को नेट/सेट से छूट दी गई है।
  • आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
  • चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार (इंटरव्यू) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
  • ​वेतनमान: 7वें वेतन आयोग के अकादमिक लेवल-10 के तहत ₹57,700 प्रति माह आधार वेतन मिल सकता है।

MPPSC Assistant Professor Exam 2025

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews