MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, “प्रोविजनल आंसर की” जारी, 7 दिन में दर्ज करें आपत्ति-दावे, 92 पदों पर होगी भर्ती

MPPSC Exam 2025

MPPSC ADPO Provisional Answer Key : एमपीपीएससी के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। एडीपीओ परीक्षा के लिए प्रावधिक आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

हालांकि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सूची यहां उपलब्ध कराई जा रही है। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के 92 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। जिसके लिए परीक्षा 18 दिसंबर 2022 को आयोजित हुई थी।

7 दिवस के अंदर दर्ज करें आपत्ति 

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि किसी परीक्षार्थी को यदि प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी और इससे संबंधित कोई आपत्ति हो तो इसके लिए उम्मीदवार इस संदर्भ ग्रंथ, पुस्तक के लेखक का नाम, संदर्भ के पुस्तक से संबंधित प्रश्न और दस्तावेज अनिवार्य रूप से अपने प्रश्न के साथ संलग्न करें। प्रावधिक सूची जारी होने के 7 दिवस के अंदर उम्मीदवारों को ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करना होगा। 7 दिन की समय अवधि बीतने के बाद उम्मीदवारों के आपत्ति के अभ्यावेदन को स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।

सीटों का निर्धारण 

जारी नोटिफिकेशन के तहत 92 पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए जनरल कैटेगरी के 25 सीट निर्धारित की गई है जबकि ओबीसी के लिए 25 सीट, आर्थिक रूप से कमजोर के लिए 9 सीट और एससी के लिए 15 जबकि एसटी के लिए 18 सीट में तय की गई है।

Link 

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/ADPO-2021_PROVISIONAL_ANS_KEY.pdf

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews