MPPSC Vacancy : 81 पदों पर निकली है भर्ती, 21 अप्रैल से कर सकेंगे आवेदन, नवंबर में परीक्षा, देखें साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन

MPPSC Scientific Officer Vacancy : मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने साइंटिफिक ऑफिसर के कुल 81 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 को शुरू होगी।
MPPSC Recruitment

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने वैज्ञानिक अधिकारी (Scientific Officer) के 81 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती गृह विभाग (पुलिस विभाग) के अंतर्गत क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं के लिए की जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगी। ​इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

MPPSC Recruitment 2026 Details

कुल पद: 81

​पदों का विवरण

  • ​वैज्ञानिक अधिकारी (रसायन शास्त्र): 36 पद
  • ​वैज्ञानिक अधिकारी (जीव विज्ञान): 25 पद
  • ​वैज्ञानिक अधिकारी (भौतिकी): 20 पद

​शैक्षणिक योग्यता (Eligibility): मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री रसायन विज्ञान/भौतिक विज्ञान/वनस्पति विज्ञान/प्राणी विज्ञान/जैव रसायन विज्ञान/सूक्ष्मजीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी/फोरेंसिक जैव प्रौद्योगिकी/आनुवंशिकी/आणविक जीवविज्ञान/जीव विज्ञान/जीवन विज्ञान/फोरेंसिक विज्ञान में होनी चाहिए। ​मध्य प्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है (अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए नियमों में छूट संभव है)।

​आयु सीमा (Age Limit) :​न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। ​मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS/महिला) को शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क : जनरल/अनारक्षित और राज्य से बाहर के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए रखा गया है। मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी परत)/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांगजन उम्मीदवार के लिए 250 रुपए निर्धारित किए गए हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।

​चयन प्रक्रिया (Selection Process): चयन दो चरणों में होगा।

  • ​लिखित परीक्षा: यह ओएमआर (OMR) आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में बनाए जाएंगे।
  • ​साक्षात्कार (Interview): लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 100 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

​वेतनमान (Salary): ​चयनित उम्मीदवारों को 15,600 – 39,100 रुपये + 5,400 रुपये ग्रेड पे (छठे वेतनमान के अनुसार) दिया जाएगा, जिसे सातवें वेतनमान के अनुरूप पुनरीक्षित किया जाएगा।
​आवेदन कैसे करें?

महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: 16 मार्च 2026
  • ​ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 21 अप्रैल 2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
  • ​आवेदन करने की अंतिम तिथि: 20 मई 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक)
  • ​त्रुटि सुधार की अवधि: 26 अप्रैल से 22 मई 2026 तक
  • ​प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की तिथि: 12 नवंबर 2026
  • ​परीक्षा की तिथि: 22 नवंबर 2026

MPPSC Notification

mppsc Corrigendum

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews