MPPSC: इन पदों पर निकली है भर्ती, 24 दिसंबर से आवेदन, जानें योग्यता-आयु सीमा

MPPSC state engineering service exam 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है।मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) ने कंप्यूटर प्रोग्रामर  के पदों पर भर्ती निकाली है, इसके लिए केव ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट  mppsc.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते है और अप्लाई कर सकते है।

यह भी पढ़े.. MP पंचायत चुनाव: जिलेवार अधिकारियों की नियुक्ति, 21 को रेण्डमाईजेशन, दल गठित, निर्देश जारी

कंप्यूटर प्रोग्रामर (Computer Programmer) के पद पर आवेदन प्रक्रिया 5 दिन बाद यानि 24 दिसंबर 2021 से शुरू होगी और 23 जनवरी 2022 तक जारी रहेगी। इसके साथ ही 25 जनवरी 2022 तक एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने का मौका मिलेगा और इसके लिए 50 रुपए फीस देनी होगी, हालांकि इन पदों पर होने वाली परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

यह भी पढ़े..UGC-NET Phase II Exam 2021: परीक्षा की समय सारिणी जारी, यहाँ करें डाउनलोड

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से 2 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें एक पद जनरल कैटेगरी के लिए और एक पद ओबीसी कैटेगरी के लिए रखी गई है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ओएमआर आधारित के माध्यम से होगा।  लिखित परीक्षा में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट को इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। यह भर्ती मध्य प्रदेश के गृह निर्माण मंडल में होगी।

MPPSC Recruitment 2021

पद-2 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें एक पद जनरल कैटेगरी के लिए और एक पद OBC कैटेगरी के लिए रखी गई है।

योग्यता- उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से BE, बीटेक या IT कंप्यूटर में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए।इसके साथ ही मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

आयु सीमा- उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से अधिक और 40 साल से कम होनी चाहिए।उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2022 के आधार पर की जाएगी। इन पदों पर आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया-इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन OMR आधारित के माध्यम से होगा।  लिखित परीक्षा में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट को इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा।

आवेदन फीस- जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 535 रुपए और रिजल्ट कैटेगरी में आने वाले कैंडिडेट्स को 285 रुपए जमा करने होंगे। फीस का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में कर सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews