MPPSC Recruitment 2024 :सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 400 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 12 सितंबर से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

इन पदों में लिए शैक्षणिक योग्यता भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा संबंधित विषय में पीजी डिप्लोमा अथवा सीपीएस डिप्लाेमा अथवा संबंधित विषय में पीजी डिग्री है।
MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आयोग ने रेडियोलाजिस्ट और चिकित्सा विशेषज्ञ के 446 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें 38 पद रेडियोलाजिस्ट और 239 पद चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल है। आवेदन की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है और लास्ट डेट 12 सितंबर है। इस अभियान के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक साइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभियान के लिए फॉर्म भरने के लिए आवेदक यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

MPPSC Recruitment (radiologist/medical specialist)

कुल पद : 446

पदों का विवरण:

  • मेडिकल विशेषज्ञ: 239 पद
  • रेडियोलॉजी विशेषज्ञ: 38 पद

आयु सीमा : उम्मीदवारों की उम्र 21 से 45 साल तय की गई है।इसकी गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

योग्यता : इन पदों में लिए शैक्षणिक योग्यता भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा संबंधित विषय में पीजी डिप्लोमा अथवा सीपीएस डिप्लाेमा अथवा संबंधित विषय में पीजी डिग्री है।इन पदों के लिए मप्र चिकित्सा परिषद का स्थायी पंजीयन भी अनिवार्य होगा। पद के अनुसार उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है।

वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों को 15,600 रुपये से लेकर 39 हजार 100 रुपये +6600 ग्रेड पे के तहत सैलरी मिलेगी. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

आवेदन शुल्क: मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांगजन की श्रेणी से फॉर्म भरने पर 1000 रुपए आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। शेष अन्य सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2000 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

ऐसे होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू बेसिस पर किया जाएगा। संबंधित मेडिकल फील्ड में डिप्लोमा, डिग्री होना जरूरी है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू करने की तारीख- 13 अगस्त 2024
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 सितम्बर 2024 ।
  • आवेदक 16 अगस्त से 14 सितंबर के बीच संशोधन शुक देकर फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
  • आयोग के कार्यालय में अभिलेखों सहित आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 20 सितंबर तय की गई है।

कैसे करें अप्लाई

  • स्टेप 1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक साइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार सम्बंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • स्टेप 4: फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें। इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • स्टेप 5: फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट करें। इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
  • स्टेप 6: अंत में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Recruitment_Advertisement_Medical_Specialist_2024__Dated_24_07_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Recruitment_Advertisement_Radiologist_2024_Dated_24_07_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews