
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने यूनानी चिकित्सा अधिकारी (Unani Medical Officer) के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई आवेदन की तिथियों में संशोधन (Corrigendum No. 01/33/2025) किया गया है। अब ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 15 मई 2026 तक चलेगी।
इससे पहले आवेदन की प्रारंभ तिथि 13 मार्च तय की गई थी जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 20 अप्रैल से 17 मई का समय दिया गया है। परीक्षा जून में होगी। अभ्यर्थियों को 25 मई के बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। बता दें कि यूनानी चिकित्सा अधिकारी की भर्ती परीक्षा को लेकर आयोग ने 31 दिसंबर 2025 को अधिसूचना (Advt No. 33/2025) जारी की।
MPPSC Unani Medical Officer Recruitment 2026
संस्था का नाम: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC)
विभाग का नाम: आयुष विभाग, मध्य प्रदेश शासन
पद का नाम: यूनानी चिकित्सा अधिकारी
कुल पद: 30
पदों का विवरण
- सामान्य के लिए 7 पद
- अनुसूचित जाति के लिए 6 पद,
- अनुसूचित जनजाति के लिए 9 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2 पद निर्धारित किए है।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC), सरकारी कर्मचारियों और महिला अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से यूनानी चिकित्सा (BUMS) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। मध्य प्रदेश आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद में स्थायी जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि तक इंटर्नशिप पूर्ण होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा। और परीक्षा तिथि: 7 जून 2026 को आयोजित की जा सकती है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग और मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित है। वहीं, मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹250 रखा गया है। इसके अतिरिक्त ₹40 पोर्टल शुल्क अलग से देय होगा।
सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को ₹56,100 से ₹1,77,500 के बीच वेतनमान दिया जाएगा। यह पद स्थायी सरकारी नौकरी के अंतर्गत आता है जिसमें राज्य सरकार के नियमानुसार अन्य भत्ते भी देय होंगे।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

