MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, इस भर्ती परीक्षा के विज्ञापन निरस्ती-शुल्क वापसी और ऑनलाइन आवेदन के संबंध में सूचना जारी

MPPSC 2025

MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग द्वारा कुलसचिव 2022 के लिए जारी विज्ञापन निरस्ती की सूचना एवं शुल्क वापसी के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रण की सूचना के संबंध में सूचना जारी की है। इसके तहत शुल्क वापसी के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 7 से 21 मई तक किए जा सकेंगें।इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की सुविधा बंद कर दी जाएगी। बता दे कि इससे पहले मार्च में आयोग ने कुल सचिव 2022 के पद के लिए साक्षात्कार स्थगित किए जाने के संबंध में विज्ञप्ति जारी की थी।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा बताया गया है कि मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग 05.04.2024 द्वारा किए गए अनुरोध पर उक्त विज्ञापन को निरस्त किया जाता है। यह विज्ञापन आयोग ने 3.11.2022 को जारी किया गया था। उपरोक्त विज्ञापन के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों हेतु शुल्क वापसी की प्रक्रिया ऑनलाइन पद्धति से अभ्यर्थी के स्वयं के बैंक खाते में की जाएगी।

शुल्क वापसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • शुल्क वापसी के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 07.05.2024 से 21.05.2024 तक किए जा सकेंगें। दिनांक 21.05.2024 को दोपहर 12:00 बजे के बाद ऑनलाइन आवेदन की सुविधा बंद कर दी जाएगी।
  • शुल्क वापसी के ऑनलाइन आवेदन केवल MPONLINE एवं MPPSC की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही किया जा सकेगा अन्य किसी विधि से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • समस्त प्राप्त शुल्क वापसी आवेदन के परीक्षण उपरांत आयोग द्वारा अभ्यर्थी के बैंक खाते में शुल्क की राशि का ऑनलाइन पद्धति से भुगतान किया जाएगा।
  • अभ्यर्थी ध्यान रखें की उनके द्वारा प्रविष्टियों में की गयी किसी भी त्रुटि के कारण यदि उनका ऑनलाइन भुगतान असफल होता है तो उसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा तथा इस संदर्भ में कोई अभ्यावेदन मान्य नहीं किया जाएगा।
  • जिन अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क वापसी की उक्त सुविधा का उपयोग करते हुए निर्धारित समयावधि में शुल्क वापसी का ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत नहीं किया जाता है, उनके द्वारा बाद में शुल्क वापसी के लिए प्रस्तुत अभ्यावेदनों को बिना विचार किए नस्तीबद्ध किया जाएगा।

शुल्क वापसी के लिए आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • शुल्क वापसी के Module में विहित स्थान पर अभ्यर्थी के आवेदन पत्र क्रमांक तथा जन्मतिथि की प्रविष्टि करने पर अभ्यर्थी द्वारा जमा शुल्क का विवरण तथा अभ्यर्थी की मूल जानकारियों प्रदर्शित होगी जिसकी पुष्टि के बाद अभ्यर्थी शुल्क वापसी के आवेदन को भरेगा।
  • शुल्क वापसी आवेदन में अभ्यर्थी अपने मोबाइल नंबर के साथ अपने स्वयं के बैंक खाते के विवरण यथा; खाता क्रमांक, बैंक का नाम, IFSC कोड दर्ज करना होगा तथा अपना आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ जिसमें खाता क्रमांक, खाता धारक का नाम, बैंक के IFSC कोड आदि स्पष्टतः अंकित हो अपलोड कर शुल्क वापसी के लिए आवेदन करेगा।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Registrar_2022_Advertisement_Cancellation_Dated_08_04_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews