MPPSC SET 2024 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, 21 मार्च से आवेदन, विभिन्न पदों पर होगी भर्तियां, जानें आयु-पात्रता और नियम

MPPSC Exam 2025

MPPSC SET Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। 20 विषय के लिए होने वाली साल की पहली राज्य पात्रता परीक्षा 2024 (सेट) के लिए 21 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है , जो 20 अप्रैल तक चलेगी। उम्मीदवार अपने आवेदन में आवश्यक त्रुटि सुधार 27 मार्च से 22 अप्रैल के बीच कर सकेंगे।

इसके अलावा लेट फीस के साथ परीक्षा के दस दिन पहले तक अभ्यर्थी भी आवेदन की सुविधा दी गई है। हालांकि अभी परीक्षा की तारीख तय होना बाकी है।वही इस भर्ती अभियान के माध्यम से 25000 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।

MPPSC SET Recruitment 2024

आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता- आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर उत्तीर्ण रखी है। राज्य पात्रता परीक्षा में सामान्य वर्ग और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को PG में 55% और OBC, SC-ST उम्मीदवारों को 5% की छूट देते हुए 50% अंकों से PG उत्तीर्ण होना जरूरी है। पीएचडी धारक अभ्यर्थी जिन्होंने 1991 से पहले PG कर रखी है, उन्हें भी 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क- मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और विकलांग श्रेणियों के उम्मीदवारों को ₹250 का भुगतान करना आवश्यक है। अन्य श्रेणियों के या मध्य प्रदेश के बाहर रहने वाले उम्मीदवारों के लिए, आवेदन शुल्क ₹500 है।

चयन प्रक्रिया-मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। आयोग ने अभी तक एमपी सेट परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की है। हालाँकि, परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड की तारीख जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न- तीन घंटे के दो प्रश्नपत्र होंगे, इसमें एक सामान्य और दूसरा चयनित विषय का प्रश्नपत्र होगा। सामान्य में 50 प्रश्न होंगे। सही उत्तर पर दो अंक प्रत्येक प्रश्न के जवाब पर दिया जाएगा। विषय पेपर में 200 अंक के 100 प्रश्न होंगे।दोनों प्रश्नपत्रों को तीन घंटे में हल करना होगा। परीक्षा हिन्दी व अंग्रेजी दोनों माध्यम में अभ्यर्थी दे सकते हैं।

इन विषयों की होगी परीक्षा- रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिन्दी, इतिहास, गृह विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, राजनीति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, मनोविज्ञान, संस्कृत, समाज शास्त्र, योग सहित अन्य विषय के प्रश्नपत्र होंगे।

इन 12 शहरों में होगी परीक्षा- इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, सतना, रीवा, सागर, उज्जैन, रतलाम समेत 12 शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ- 21 मार्च 2024 ।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट- 24 अप्रैल 2024 दोपहर 12:00 बजे तक।
  • त्रुटि सुधार- 27 मार्च से 22 अप्रैल 12:00 बजे तक।
  • लेट फीस के साथ ऑनलाइन – 21 अप्रैल से 30 अप्रैल 12:00 बजे तक।
  • लेट फीस के साथ त्रुटि सुधार – 22 अप्रैल से 2 मई दोपहर 12:00 बजे।
  • लेट फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन का सेकंड चांस- 1 मई 2024 से परीक्षा की तारीख के 10 दिन पहले तक।
  • लेट फीस के साथ त्रुटि सुधार का सेकंड चांस- 2 मई से परीक्षा की तारीख के 10 दिन पहले तक।
  • परीक्षा की तारीख – घोषित होना बाकी है।

ऐसे करें आवेदन 

  • ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर SET एप्लीकेशन 2024 के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नई विंडो खुलेगी। यहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें।
  • फॉर्म भरने के साथ आगे बढ़ें और फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_State_Eligibility_Test_(SET)_2024_Dated_15_03_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews