MPSC: 800 पदों पर निकली है भर्ती, 15 जुलाई लास्ट डेट, अक्टूबर में होगी परीक्षा, जानें नियम-पात्रता

VYAPAM RECRUITMENT 2023

पुणे,डेस्क रिपोर्ट। युवाओं के लिए महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी (Government Jobs 2022) पाने का आखरी मौका है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission) ने ग्रुप बी के 800 पदों भर्ती निकाली है, जिसके आवेदन की प्रक्रिया 25 जून से जारी है और 15 जुलाई लास्ट डेट है। योग्य उम्मीदवार महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC Vacancy 2022) की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन देख सकते हैं ।

MPSC Recruitment 2022

कुल पद-800

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

योग्यता: आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही उसे मराठी भी आनी चाहिए।

विभागों के नाम

  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • वित्त विभाग
  • गृह विभाग
  • राजस्व एवं वन विभाग

पदों का विवरण

  • सहायक अनुभाग अधिकारी – 42
  • राज्य कर निरीक्षक – 77
  • उप रजिस्टर – 603
  • पुलिस सब इंस्पेक्टर – 78

आवेदन शुल्क-सामान्य और अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 394 रुपये ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 294 रुपये का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया-परीक्षा पैटर्न: एमपीएससी ग्रुप बी पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन तीन चरणों की परीक्षा के बाद होगा। पहले चरण में प्री परीक्षा का आयोजन 08 अक्टूबर को किया जाएगा। एमपीएससी ग्रुप बी प्रारंभिक परीक्षा-2022, आठ अक्तूबर को पूरे महाराष्ट्र के 37 जिला केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।  प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार इसके बाद मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews