NGEL ने निकाली 114 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन, जान लें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 
NGEL Recruitment 2026

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने असिस्टेंट इंजीनियर और डिप्टी जनरल मैनेजर पदों पर भर्ती (NGEL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.ngel.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया इत्यादि जानकारी होनी चाहिए। इसलिए फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या 114 है। असिस्टेंट मैनेजर के लिए 100 और डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए 14 पद खाली हैं। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। जनरल के लिए 49, एससी के लिए 16, एसटी लिए 8, ओबीसी के लिए 30 और ईडब्ल्यूएस के लिए 11 पद खाली हैं। दोनों पदों के लिए योग्यता, और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन? 

अस्सिटेंट इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन किसी भी एक विषय में फुल टाइम रेगुलर इंजीनियरिंग डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। डिप्टी जनरल मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक/ कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/ सिविल/ मैकेनिकल में फुल टाइम इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की योग्यता 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 12 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। अधिकतम आयु सीमा 44 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर होगा। सबसे पहले आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसमें चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन या इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति होगी।

अस्सिटेंट इंजीनियर पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 30,000 से लेकर 12,0000 रुपये तक वेतन मिलेगा। बेसिक पे 40,000 रुपये प्रतिमाह होगा। वहीं डिप्टी जनरल मैनेजर पद पर आवेदन करने की नियुक्ति के बाद पे स्केल 90,000 रुपये से लेकर 2,40,000 रुपये तक होगा। जिसमें इनिशियल पे 90,000 रुपये होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews