NHM Recruitment 2023 : मेडिकल ऑफिसर- CHO समेत विभिन्न पदों पर निकली है भर्तियां, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, मौका जाने से पहले करें अप्लाई

government job

NHM Recruitment 2023 : गुजरात के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, गुजरात ने कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर, आयुष मेडिकल अफसर, मेडिकल ऑफिसर सहित कुल 42 पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया लंबे समय से जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2023 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले अधिकारिक वेबसाइट nhm.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

Gujarat NHM Recruitment 2023

कुल पद – 42 पद
पदों का विवरण-

  • कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO): 35 पद
  • आयुष मेडिकल ऑफिसर: 1 पद
  • मेडिकल ऑफिसर: 3 पद
  • स्टाफ नर्स: 1 पद
  • रिहैबिलिटेशन वर्कर: 2 पद

आयु सीमा  – 12th/BAMS/ GNM/ B.Sc/ BHMS/ MBBS/ संबंधित क्षेत्र में डिग्री आदि प्राप्त की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की आयु पदानुसार अलग-अलग निर्धारित की गयी है। अधिकतम 42 वर्ष आयु निर्धारित की गई है। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर दें।

योग्यता

  • सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बीएएमएस, जीएनएम, बी.एससी
  • आयुष चिकित्सा अधिकारी डिग्री, बीएएमएस, बीएसएएम, बीएचएमएस
  • चिकित्सा अधिकारी एम.बी.बी.एस
  • मानक के अनुसार स्टाफ नर्स
  • चिकित्सा अधिकारी एमबीबीएस, डिग्री
  • पुनर्वास कार्यकर्ता 12वीं, डिग्री

वेतनमान – इस भर्ती में विभिन्न पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार न्यूनतम 11 हजार रुपये से 3,25,000 रुपये तक वेतन प्रदान किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया- इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews